फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Troubled by molesting daughter, woman consumes poison at SSP office

prayagraj : बेटी से छेड़खानी से परेशान महिला ने एसएसपी दफ्तर पर खाया जहर, मचा हड़कंप

Mon, 20 Jun 2022 09:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 09:18 PM IST
सार

महिला धूमनगंज की रहने वाली है और सोमवार को वह अपनी बेटी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। दोपहर करीब 12.30 बजे वह एसएसपी कक्ष में पहुंची। उस दौरान एसएसपी अजय कुमार मौजूद नहीं थे और जनसुनवाई में आए शिकायती पत्रों को सीओ फूलपुर रामसागर देख रहे थे।

विज्ञापन
Prayagraj: Troubled by molesting daughter, woman consumes poison at SSP office
Prayagraj News : एसएसपी दफ्तर पर महिला ने खाया जहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की मां ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जहर खाते ही उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह जमीन पर गिर पड़ी। आननफानन में उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सुनवाई न होने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।  

विज्ञापन



महिला धूमनगंज की रहने वाली है और सोमवार को वह अपनी बेटी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। दोपहर करीब 12.30 बजे वह एसएसपी कक्ष में पहुंची। उस दौरान एसएसपी अजय कुमार मौजूद नहीं थे और जनसुनवाई में आए शिकायती पत्रों को सीओ फूलपुर रामसागर देख रहे थे। शिकायती पत्र देखने के बाद सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तभी अचानक महिला ने कागज की पुड़िया में रखा जहरीला पदार्थ निकालकर निगल लिया।
विज्ञापन



कुछ देर बाद ही उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिली तो कर्नलगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और फिर महिला को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत भर्ती कर लिया। प्राथमिक उपचार के कुछ देर बाद उसकी हालत में सुधार आ गया। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-दामाद को फर्जी केस में फंसाने की थी शिकायत
महिला अपने पति व दामाद को दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर में पहुंची थी। उसका आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी की मां व बहन ने पुलिस से मिलकर उसके ही पति व दामाद पर दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज करा दिया। अब पुलिस उसके पति व दामाद की गिरफ्तारी के लिए आए दिन घर पर दबिश दे रही है।

13 मई को दूसरे पक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा
13 मई को मकान मालकिन की बेटी धूमनगंज थाने पहुंची और छेड़छाड़ के आरोप में महिला के पति-दामाद को नामजद करा दिया। कोर्ट में उसके बयान के बाद पुलिस ने इस मुकदमे में भी दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाईं। इसके बाद से ही महिला के पति व दामाद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। महिला इसी बात को लेकर नाराज थी। उसका कहना है कि पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे में दबाव बनाने के लिए ही उसके पति व दामाद को फर्जी केस में फंसाया गया।


महिला व उसके विपक्षियों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उसकेमुकदमे में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। उसके आरोपों के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed