{"_id":"5cd71cecbdec22070a1a9088","slug":"prayagraj-today-the-turn-of-janata-janardan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः आज जनता जनार्दन की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः आज जनता जनार्दन की बारी
Sun, 12 May 2019 03:11 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 May 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
chunav
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सुबह आप जब इन पंक्तियों को पढ़ रहे होंगे तो यह सुबह आम दिनों से भिन्न होगी। पिछले कई दिनों से आपके दरवाजे पर दस्तकदेकर बड़े-बड़े वादे करने वाले नेताओं और उनके प्रतिनिधियों का वक्त खत्म हो गया। अब आपकी बारी है।
आज अगले पांच साल के लिए सरकार चुनने का दिन है। मतदान करने के मामले में पुराना रिकार्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। आपके थोड़े से प्रयास से यह दाग धुलेगा ही, एक जिम्मेदार सरकार चुनने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
इलाहाबाद, फूलपुर और प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के अलावा भदोही के प्रतापपुर एवं हंडिया विधानसभा में रविवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। छठे चरण में जिन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है उनमें फूलपुर में सबसे अधिक मतदाता हैं, जो 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। फूलपुर में कुल 842 केंद्र के 2158 बूथ पर मतदान होगा। इलाहाबाद में भी 14 उम्मीदवार हैं जिनका भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
इलाहाबाद में मतदान के लिए 912 केंद्रों पर 1922 बूथ बनाए गए हैं। वहीं प्रतापगढ़ में आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रतापगढ़ में 1225 केंद्र के 1892 बूथ पर मतदान होगा। प्रशासन का दावा है कि मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। क्रिटिकल तथा कई चिह्ति बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। कई की वेबकॉस्टिंग भी की जाएगी। इसके लिए 493 वेब कैमरा लगाए गए हैं।
फूलपुर लोकसभा
कुल मतदाता 2006228
पुरुष मतदाता 1098395
महिला मतदाता 907619
थर्ड जेंडर 214
इलाहाबाद लोकसभा
कुल मतदाता 1713808
पुरुष मतदाता 937849
महिला 775769
थर्ड जेंडर 190
प्रतापगढ़ लोकसभा
कुल मतदाता 17,05,457
पुरुष मतदाता 9,13,360
महिला मतदाता 7,92,068
अन्य 29