{"_id":"5eefb36ed64d396e562ffea4","slug":"prayagraj-thousands-of-people-did-yoga-by-joining-amar-ujala-s-yoga-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः अमर उजाला की योगशाला से जुड़कर हजारों लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः अमर उजाला की योगशाला से जुड़कर हजारों लोगों ने किया योग
Mon, 22 Jun 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
विश्व योग दिवस पर रविवार को ‘ घर पर योग- परिवार के साथ योग’ थीम पर अमर उजाला संग संगमनगरी समेत देश-दुनिया के कई हिस्से केलोगों ने निरोगी काया के लिए ऑनलाइन योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
अमर उजाला योगशाला के तहत हुई कार्यशाला में हजारों पाठक और व्यूवर्स इस विशेष लाइव योग अभ्यास सत्र से जुड़े रहे। इस दौरान एक घंटा 10 मिनट के विशेष सत्र में योग गुरु योगी सत्यम ने सिर से पैर तक एक अंग में योग की ऊर्जा के संचार और किसी भी तरह की शारीरिक, मानसिक व्याधियों, विकारों से मुक्ति के लिए अनेक मुद्राओं और योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
संगम के निकट गंगा किनारे झूंसी स्थित क्रियायोग अनुसंधान संस्थान में अमर उजाला प्रयागराज के फेसबुक पेज पर यह विशेष सत्र सुबह 8.30 बजे से 9.40 बचे तक चला। इसमें योग गुरु योगी सत्यम ने अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, आस्ट्रेलिया, ईरान और अफ्रीका सहित कई देशों के योग साधकों की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए क्रियायोग ध्यान का अभ्यास कराया।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इस दौरान उन्होंने ध्यान के माध्यम से सिर से रीढ़ को जोड़ने की क्रिया को अभ्यास के जरिए कराया। इस विशेष अभ्यास सत्र के दौरान देश ही नहीं दुनिया भर के हजारों लोग ऑन लाइन जुड़े रहे और क्रिया योग का अभ्यास करते रहे। योगी सत्यम ने अभ्यास के दौरान कहा कि अमर उजाला ने इस पहल के जरिए लोगों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया है।
इस लाइव आयोजन केजरिए लोगों को योग की क्रिया और ताकत की सही जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि क्रिया योग के अभ्यास से प्रेम और अहिंसा के रास्ते पर समाज को ले जाने में मदद मिल सकती है। इसके बल पर हम कोरोना ही नहीं किसी भी तरह के बैक्टीरिया और वायरस से पार पा सकते हैं।
इस लाइव आयोजन केजरिए लोगों को योग की क्रिया और ताकत की सही जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि क्रिया योग के अभ्यास से प्रेम और अहिंसा के रास्ते पर समाज को ले जाने में मदद मिल सकती है। इसके बल पर हम कोरोना ही नहीं किसी भी तरह के बैक्टीरिया और वायरस से पार पा सकते हैं।