फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: There was a stir till Lucknow after the disappearance of two women who came to the meeting of PM Modi

प्रयागराज : पीएम मोदी की सभा में आईँ दो महिलाओं के गायब होने पर लखनऊ तक मचा हड़कंप

Tue, 21 Dec 2021 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 10:28 PM IST
सार

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतेहपुर के कल्याणपुर स्थित भावना खेड़ा गांव निवासी पार्वती पत्नी जियालाल भी आई थी। इसी तरह शाहजहांपुर के सिंधौली, रखिया बुजुर्ग गांव की रहने वाली माधुरी मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

विज्ञापन
Prayagraj: There was a stir till Lucknow after the disappearance of two women who came to the meeting of PM Modi
Prayagraj News : पीएम मोदी के कार्यक्रम में फोटो खीचतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

परेड मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद शाम को दो लाभार्थी महिलओं के गायब होने की सूचना पर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। फतेहपुर और शाहजहांपुर की इन महिलाओं की खोजबीन में पूरा महकमा जुट गया। आखिरकार मेहनत रंग लाई और कुछ घंटों बाद दोनों के सकुशल होने की सूचना मिलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतेहपुर के कल्याणपुर स्थित भावना खेड़ा गांव निवासी पार्वती पत्नी जियालाल भी आई थी। इसी तरह शाहजहांपुर के सिंधौली, रखिया बुजुर्ग गांव की रहने वाली माधुरी मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम खत्म होने के बहुत देर बाद तक दोनों अपनी बसों में नहीं पहुंचीं तो टीम कोआर्डिनेटरों ने पुलिस अफसरों को सूचना दी। महिला लाभार्थियों के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

गलती से दूसरी बसों में बैठ गई थीं महिलाएं
जानकारी दी गई तो लखनऊ स्थित मुख्यालय कंट्रोल रूम से भी खोजबीन शुरू हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आला अफसरों ने मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे प्रदेश में इस संबंध में सूचना प्रसारित कराई। कुछ देर बाद दोनों के सकुशल होने की खबर मिली तब जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली। पता चला कि दोनों गलती से दूसरी बसों में बैठ गई थीं। एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने बताया कि मोबाइल के जरिए संपर्क कर दोनों महिलाओं को सकुशल उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed