{"_id":"61797444454e3837bf78e956","slug":"prayagraj-theft-of-lakhs-by-cutting-the-roof-of-a-cloth-showroom-at-a-distance-of-a-few-steps-from-the-kotwali-in-the-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : चौक में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर कपड़े के शोरूम में लाखों की चोरी, व्यापार मंडल ने दी सड़क पर उतरने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : चौक में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर कपड़े के शोरूम में लाखों की चोरी, व्यापार मंडल ने दी सड़क पर उतरने की धमकी
Wed, 27 Oct 2021 09:17 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
theft
कोतवाली थाना क्षेत्र में जवाहर स्क्वायर स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम की छत काटकर चोरों ने लाखों के कपड़े और नकदी उड़ा दी। बुधवार की सुबह जब कर्मचारी दुकान पहुंचे तो अंदर पूरा सामान बिखरा था। सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। व्यापार मंडल ने घटना पर रोष जताया है। चेतावनी दी है कि कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं न रुकीं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
जवाहर स्क्वायर पर स्थित पुराने नाज सिनेमा में व्यापारी परमजीत सिंह का कपड़ों का बड़ा प्रतिष्ठान और शोरूम है। मंगलवार की रात चोर छत काटकर शोरूम में घुसे और लाखों रुपये नकदी और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो पूरा सामान बिखरा था। तुरंत परमजीत सिंह को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। फील्ड यूनिट की टीम भी वहां पहुंची। इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी नेता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
व्यापारियों का आरोप था कि क्षेत्र में गश्त न होने के कारण चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। व्यापारी नेता एसपी सिटी दिनेश सिंह के पास पहुंचे और चोरी के इस मामले के जल्द खुलासे की मांग की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के रमेश केसरवानी ने कहा है कि अगर घटनाएं नहीं रुकीं तो व्यापारी धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। कोतवाली थाने का प्रभार देख रहे दरोगा गौरव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन