{"_id":"61f6e13fc0026347562ee0dc","slug":"prayagraj-the-road-closed-on-the-civil-lines-side-of-the-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : जंक्शन के सिविल लाइंस साइड का बंद हुआ रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : जंक्शन के सिविल लाइंस साइड का बंद हुआ रास्ता
Mon, 31 Jan 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:34 AM IST
सार
मेले से जुड़ी तैयारियों को लेकर प्रयागराज संगम, प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों के रैक रविवार को ही पहुंच गए। इन तीनों ही स्टेशन पर आठ रेक खड़े हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेला।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर रेलवे द्वारा प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश पर नो इंट्री लगा दी गई। रविवार की शाम छह बजे से ही नो इंट्री लग जाने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों से यात्रियों की खूब बहस भी हुई। उधर, रेलवे अफसरों द्वारा बताया गया कि सिविल लाइंस साइड में नो इंट्री दो फरवरी की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर मेले से जुड़ी तैयारियों को लेकर प्रयागराज संगम, प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों के रैक रविवार को ही पहुंच गए। इन तीनों ही स्टेशन पर आठ रेक खड़े हैं। रेलवे अफसरों द्वारा बताया गया कि प्रयागराज संगम और प्रयागराज जंक्शन से स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार एक फरवरी को भीड़ देखकर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
जरूरत पड़ी तो प्रयागराज जंक्शन से कानपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और सतना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, प्रयागराज रामबाग से अमावस्या के दिन तीन स्पेशल ट्रेन संचालन का संचालन होगा। यहां से बनारस के लिए गाड़ी संख्या 05108 सुबह 07.20 बजे चलेगी। बनारस के लिए एक दूसरी ट्रेन संख्या 05118 सुबह 11 बजे, भटनी के लिए सुबह नौ बजे और गोरखपुर के लिए सुबह 5.20 बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन सभी में 12-12 कोच रहेंगे।
विज्ञापन