{"_id":"5cae502abdec2214422fbebd","slug":"prayagraj-the-couple-called-the-young-man-by-phone-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः दंपति ने युवक को फोन कर बुलाया, हत्या की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः दंपति ने युवक को फोन कर बुलाया, हत्या की
Thu, 11 Apr 2019 01:51 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
naini
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीए पुलिस चौकी अंतर्गत मानस बिहार कालोनी में मंगलवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप रिश्तेदार दंपति पर लगा है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं, हालांकि सूत्रों का कहना है कि महिला को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा।
प्रतापगढ़ जनपद के मानधाता थाना क्षेत्र के सेहरुआ विश्वनाथगंज गांव निवासी राहुल मिश्रा उर्फ टिंकू (27) पुत्र प्रभात कुमार मिश्रा अल्लापुर किराए के कमरे में रहकर एक प्राइवेट मोबाइल कंपनी में काम करता था। उसके मामा कुलदीप तिवारी निवासी मनैया, औद्योगिक क्षेत्र के मुताबिक राहुल की दूर की रिश्तेदार सुमित्रा मिश्रा और उसके पति राजधर मिश्रा मानस बिहार कालोनी में सातवीं मंजिल पर रहते हैं। दोनों ने नौ अप्रैल की रात फोन करके राहुल मिश्रा को घर बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद राहुल को खतरे का अंदेशा हुआ तो उसने कई जगह फोन किया लेकिन, समय पर कोई पहुंचा नहीं। उसे वहीं पर पीटकर मार दिया गया। अपनी करतूत छिपाने के लिए दंपति उसे एसआरएन अस्पताल ले गए। उसकी मौत के बाद पुलिस एवं परिजनों को सूचना दी।
कुलदीप तिवारी की तहरीर पर सुमित्रा मिश्रा, राजधर मिश्रा व अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इंस्पेक्टर नैनी वीके सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह सामने आ पाएगी। उधर सूत्र बताते हैं कि आरोपी महिला पुलिस को मिल गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। राहुल दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। उसका भाई रवि मिश्रा है और दो बहनें बेबी एवं रितुम हैं। पिता खेती किसानी करते हैं।