फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The Allahabadi style of PM Modi shadows the hearts

प्रयागराज : दिलों पर छाया पीएम मोदी का ठेठ इलाहाबादी अंदाज

Tue, 21 Dec 2021 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 09:02 PM IST
सार

हर किसी के मन की बात कहकर करीब पहुंचने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चिर परिचित अंदाज संगमनगरी में भी दिखा। उन्होंने जब ठेठ इलाहाबादी बोली में अपना संबोधन आरंभ किया, तब तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मोदी-मोदी के शोर से परेड मैदान गूंज उठा।

विज्ञापन
Prayagraj: The Allahabadi style of PM Modi shadows the hearts
Prayagraj News : परेड मैदान में मातृशक्ति महाकुंभ को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

हर किसी के मन की बात कहकर करीब पहुंचने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चिर परिचित अंदाज संगमनगरी में भी दिखा। उन्होंने जब ठेठ इलाहाबादी बोली में अपना संबोधन आरंभ किया, तब तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मोदी-मोदी के शोर से परेड मैदान गूंज उठा।

विज्ञापन


मातृशक्ति के महाकुंभ में प्रधानमंत्री मोदी ने सामर्थ्य की प्रतीक माताओं-बहनों को सबसे पहले नमन किया। इसके बाद भारत माता की जय करते हुए उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत इलाहाबादी बोली में कर लोगों का दिल जीत लिया। मोदी ने ठेठ अंदाज में भीड़ का अभिवादन किया। कहा कि, संगम पर ये धरती के हम शीश झुकाय के प्रणाम कर थई। ई धरा पर ज्ञान, धर्म और न्याय क त्रिवेणी बहत हौ। तीर्थन के ई नगरी में आय के अपार ऊर्जा क एहसास होत बा।
विज्ञापन


मोदी ने पिछले कुंभ की यादों तो ताजा करते हुए कहा कि, पिछले कुंभ मा जब हम आवा रहेन तब संगम मा डुबकी लगाइके अलौकिक अनुभव प्राप्त किया रहे। मां गंगा, यमुना, सरस्वती के पावन तट पर बसे प्रयागराज के धरती पर आय के हमेशइ एक अलग ऊर्जा क एहसास होत अहै। ऐसी पावन भूमि को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। मोदी के इस संबोधन पर हर तरफ भारत माता और वंदे मातरम के भी जयकारे लगते रहे। इससे पहले मोदी ने स्वयं सहायता समूहों की 75 महिलाओं से मुलाकात की और उनसे आत्मीय संवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed