{"_id":"61dc826cf7d9ff2f8b239cda","slug":"prayagraj-ten-thousand-athletes-will-be-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दस हजार एथलीटों को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दस हजार एथलीटों को किया जाएगा सम्मानित
Tue, 11 Jan 2022 12:31 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:31 AM IST
सार
संगमनगरी के दस हजार खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद गिरि की ओर से आयोजित होगा। इसके लिए सिविल लाइंस में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
किन्नर अखाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगमनगरी के दस हजार खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद गिरि की ओर से आयोजित होगा। इसके लिए सिविल लाइंस में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समारोह के आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
सोमवार को तय किया गया कि जिले के सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के करीब 500 विद्यालयों के 10 हजार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों का सम्मान समारोह मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा। महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी गिरि ने कहा कि खिलाड़ियों की समस्याओं को हल करने में किन्नर अखाड़ा सहयोग करेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. हरिप्रकाश यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. शैलेश कुमार पांडेय, समाजसेवी राजीव मिश्रा, एक्टर व फैशन डिजाइनर मन पुरवार, केपी इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक उमेश खरे और कुलभास्कर आश्रम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन