फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Taking the retired teacher hostage to millions

प्रयागराजः रिटायर्ड शिक्षक को बंधक बनाकर लाखों का सामान किया पार

Mon, 29 Apr 2019 07:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Taking the retired teacher hostage to millions
चोरी - फोटो : demo
लालापुर थाना क्षेत्र के चिल्ला गौहानी गांव में रविवार रात एक दर्जन बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में घुस शिक्षक को चारपाई पर बांध तमंचे के बल पर लाखों की लूट की। साथ ही पड़ोस स्थित शिक्षक के भतीजे सेल्समैन के घर से भी दो लाख नकदी समेत तीन लाख के जेवर सहित हजारों रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब शिक्षक की पत्नी पड़ोस में जाकर बताया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने चारपाई पर बंधे शिक्षक को खोला। तब तक सेल्समैन के घर के लोग भी जग गए तो देखा तो उनके घर से भी लंबी चोरी हुई थी। घर का सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना डायल 100 यूपी पुलिस को दी गई। घटना के बाद दोनों घरों की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


लालापुर थाना क्षेत्र के चिल्ला गौहानी गांव निवासी केशव प्रसाद मिश्र जो शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके बगल में ही उनके भतीजे राकेश मिश्र का घर है। रोज की ही तरह दोनों घरों के लोग रविवार की रात खाना खाकर से गए। इसी बीच दो बजे रात से तीन बजे के बीच दोनों घरों में पीछे के हिस्से से चढ़ बदमाश सीढ़ी के सहारे कमरे में दाखिल हुए और सबसे पहले शिक्षक केशव प्रसाद के घर में घुसे। केशव अपनी पत्नी के साथ घर में रहते हैं। इन दिनों वे अपने घर की मरम्मत करा रहे हैं।
विज्ञापन


जिसके चलते एक लाख रुपए होली पर आई उनकी बहू बक्से में रखकर गई थी। बदमाश चारपाई पर सो रहे शिक्षक केशव को बदमाशों ने रस्सी से बांध दिया और कमरे का ताला तोड़ कमरे में रखे बक्से को तोड़ उसके अंदर रखे एक लाख रुपए पार कर दिया। उसके बाद बदमाश राकेश के घर सीढ़ी के सहारे घुसे। घर के लोग अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। जिस कमरे में राकेश की पत्नी और बच्चे सो रहे थे। उस कमरे के बक्से और सूटकेस को बदमाश दूसरे कमरे में ले गए और तोडफ़ोड़ कर उसके अंडर से नकदी व जेवर साफ  कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने बताया की उनके पैंट की जेब में एक किसान का ट्रैक्टर खरीदने के लिए दो लाख रुपया रखा था। साथ ही उनकी पत्नी ने बताया कि उनकी बेटी शादी योग्य हो गई हैं। जिसकी तैयारी के लिए लगभग तीन लाख के जेवर बना कर रखे थे। साथ उनका खुद का लगभग दो लाख का जेवर व लगभग पचास हजार नगदी रखा था। जिसे बदमाशों ने पार कर दिया हैं। सूचना पर सोमवार कि सुबह पहुंचे एसओ लालापुर रणजीत बहादुर सिंह ने जांच पड़ताल की और भुक्त भोगी परिवार से बात की और जल्द बदमाशों को पकडने की बात कही। साथ ही दो परिवारों में इस तरह की घटना से ग्रामीणों में कुछ और चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed