फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Stadium to be built on land rescued from mafia possession

प्रयागराज : माफिया के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर बनेगा स्टेडियम

Wed, 05 Jan 2022 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 10:04 PM IST
सार

स्टेडियम का निर्माण श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल अर्बन योजना के अंतर्गत कराया जाएगा, जिसके लिए 3.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस मैदान में कई तरह के खेलों के आयोजन होंगे।

विज्ञापन
Prayagraj: Stadium to be built on land rescued from mafia possession
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवतपुर के मंदरी गांव में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बुधवार को इसका शिलान्यास किया। मंदरी गांव स्थित पांच बीघे जमीन पर आसिफ नाम के व्यक्ति का कब्जा था। मंत्री ने बताया कि वह पूर्व सांसद अतीक अहमद के गैंग से जुड़ा है। आसिफ के कब्जे से छुड़ाई गई इसी जमीन पर स्टेडियम की आधारशिला रखी गई।

विज्ञापन


स्टेडियम का निर्माण श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल अर्बन योजना के अंतर्गत कराया जाएगा, जिसके लिए 3.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस मैदान में कई तरह के खेलों के आयोजन होंगे। इस मौके पर मंत्री ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मालती देवी सोनकर, ज्ञान बाबू केसरवानी, दीनानाथ कुशवाहा, रामनरेश पटेल, श्रीप्रकाश तिवारी, बलवंत राव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed