{"_id":"6497539ecc236edabf06d434","slug":"prayagraj-sports-news-allahabad-news-c-3-1-ald1038-161769-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डीएवी अकादमी का सीरीज पर कब्जा, कुशाग्र बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डीएवी अकादमी का सीरीज पर कब्जा, कुशाग्र बने मैन ऑफ द मैच
Sun, 25 Jun 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। डीएवी क्रिकेट अकादमी ने यूथ क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर को 56 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। डीएवी क्रिकेट अकादमी ने अपने मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में 30 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन (कुशाग्र खुराना 53, कृष्णा 3/18) बनाकर यूथ क्रिकेट अकादमी को 104 रन पर ही समेट दिया। कुशाग्र खुराना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मौके पर वजाहत महमूद, रूमी नकवी, राजेश सिंह और शादाब मिर्जा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन