फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Silent protest by former officials against lathi charge, demanding action against SSP

प्रयागराज : लाठीचार्ज के खिलाफ पूर्व पदाधिकारियों का मौन धरना, एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sun, 30 Jan 2022 11:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 11:19 PM IST
सार

धरने की अगुवाई कर रहे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद चंद दुबे ने कहा कि 1942 में भी छात्रों पर इस तरीके का जुल्म नहीं हुआ था, जब देश गुलाम था। वहीं, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने छात्रसंघ बहाली की मांग करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की नर्सरी है।

विज्ञापन
Prayagraj: Silent protest by former officials against lathi charge, demanding action against SSP
Prayagraj News : रेलवे एनटीपीसी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में आए इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जारी आंदोलन के 558वें दिन छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर पूर्व पदाधिकारियों ने रेलवे भर्ती के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया और इसके बाद बैठक कर घटना की निंदा की।

विज्ञापन



धरने की अगुवाई कर रहे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद चंद दुबे ने कहा कि 1942 में भी छात्रों पर इस तरीके का जुल्म नहीं हुआ था, जब देश गुलाम था। वहीं, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने छात्रसंघ बहाली की मांग करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की नर्सरी है। पूर्व अध्यक्ष अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि रेलवे भर्ती के परीक्षार्थियों पर हुआ बर्बरता पूर्वक हमला लोकतंत्र के लिए घातक है। सरकार रेलवे में कोई भर्ती नहीं कराना चाहती। 
विज्ञापन



पूर्व अध्यक्ष केके राय ने कहा कि छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के लिए जिले के कप्तान जिम्मेदार हैं। सही मायने में जिले के कप्तान को ही बर्खास्त किया जाना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी ने भी कप्तान को बर्खास्त करने की मांग की। छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने कहा छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करना लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ  है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, अविनाश कुमार वर्मा, विश्वेश राज रत्नम, चौधरी संदीप, आशुतोष गुड्डू, अरविंद सरोज, शादाब जिया, डॉ. रजवंत सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, सुनील यादव, अजेंद्र गौड़, तनवीर मिश्र, रविंद्र सिंह, शादाब अहमद, सुरेश त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed