{"_id":"62720b7ca0823727592accc1","slug":"prayagraj-seven-interstate-miscreants-arrested-in-encounter-with-police-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: पुलिस से मुठभेड़ में सात अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, तीन हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: पुलिस से मुठभेड़ में सात अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, तीन हुए घायल
Wed, 04 May 2022 10:44 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 04 May 2022 10:44 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में बदमाशों ने फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी में पिछले साल 21/22 नवम्बर को चार लोगों की हत्या और डकैती व थरवई थाना क्षेत्र में इसी साल 22/23 अप्रैल को पांच लोगों की हत्या और डकैती की घटना का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
बदमाशों से मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थरवई थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के बाद सात दुर्दांत अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रात में नाके पर पुलिस तैनात थी। संदिग्ध गाड़ी दिखने पर रुकने का इशारा किया तो बदमश भागने लगे। उनका पीछा किया उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद बचाव में पुलिस ने भी गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश योजनाबद्ध तरीके से हत्या और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने जिले में हुईं दो घटनाओं के पर्दाफाश का भी दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में बदमाशों ने फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी में पिछले साल 21/22 नवम्बर को चार लोगों की हत्या और डकैती के साथ-साथ थाना क्षेत्र थरवई के खेवराजपुर में इसी साल 22/23 अप्रैल को पांच लोगों की हत्या और डकैती की घटना का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ कर उनसे और भी घटनाओं के बारे में पता किया जा रहा है। बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।