फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Scan and watch cartoons—a touch of technology added to Rakhi.

प्रयागराज : स्कैन करो और कार्टून देखो, राखी में आया तकनीक का तड़का

Wed, 26 Aug 2026 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Aug 2026 07:38 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई सजाने के लिए बाजार में इस बार राखियों के डिजाइन के साथ तकनीक का भी नया तड़का देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Prayagraj: Scan and watch cartoons—a touch of technology added to Rakhi.
क्यूआर कोड वाली राखियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई सजाने के लिए बाजार में इस बार राखियों के डिजाइन के साथ तकनीक का भी नया तड़का देखने को मिल रहा है। बच्चों के बीच कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों के साथ अब स्कैनर राखी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसमें क्यूआर कोड लगा है, जिसे मोबाइल से स्कैन करते ही संबंधित कार्टून कैरेक्टर का वीडियो चलता है।

विज्ञापन


इसकी कीमत करीब 160 रुपये है और डोरेमोन, छोटा भीम, मोटू-पतलू, बाल गणेश और बाल हनुमान जैसे कैरेक्टर में यह राखियां उपलब्ध हैं। राखी विक्रेता अफसर भाई के मुताबिक, बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बाजार में इस बार कई नए डिजाइन आए हैं। जिनमें टेडी राखी, कैमरा राखी (कैमरा राखी को क्लिक करने पर उसमें लाइट जलती है), मिकी माउस राखी, मैग्नेट राखी और स्पिनर राखी है। जो अलग-अलग डिजाइन और कार्टून कैरेक्टर में मौजूद हैं।
विज्ञापन


बच्चों की पसंद के डोरेमोन, छोटा भीम और मोटू-पतलू जैसे कार्टून कैरेक्टर के साथ स्पाइडर-मैन, सुपरमैन और एवेंजर्स वाले सुपरहीरो भी राखियों पर नजर आ रहे हैं। कार्टून कैरेक्टर और सुपर मैन राखियों की कीमत 10 रुपये से शुरू होकर 225 रुपये तक है। विक्रेता अफ्सर ने बताया कि एक दिन में 100 से 150 बच्चों की राखियां लोग खरीद रहे हैं। ग्राहक कोमल ने कहा कि मै अपने छोटे भाई के लिए राखी खरीद रही हूं। उसे कार्टून कैरेक्टर्स बहुत पसंद हैं। इसलिए ये राखी खरीद रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed