{"_id":"5e0a58018ebc3e87a511a8f5","slug":"prayagraj-s-creation-and-sonam-brought-gold-to-the-railways-allahabad-news-ald26437794","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज की सृष्टि और सोनम ने रेलवे को दिलाया गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज की सृष्टि और सोनम ने रेलवे को दिलाया गोल्ड
विज्ञापन
Prayagraj's creation and Sonam brought gold to the railways
- फोटो : CITY DESK
प्रयाग की सृष्टि व सोनम ने आईआर को दिलाया गोल्ड
सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश को दी मात
प्रयागराज। बीते 22 से 27 दिसंबर के मध्य दिल्ली इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेली गई सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में प्रयागराज की सृष्टि अग्रवाल और सोनम सिंह ने इंडियन रेलवे को स्वर्ण पदक दिलाया। इनकी बदौलत रेलवे टीम ने चैंपियनशिप केफाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 35-31 से पराजित किया।
सृष्टि और सोनम ने हैंडबॉल मैदान नैनी से खेल कॅरियर की शुरूआत कोच कौशल दीक्षित की देखरेख में किया। सृष्टि ने 2007 में नैनी में आयोजित स्टेट सीनियर चैंपियनशिप जीती। वर्ष 2010 में इन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया और साउथ अफ्रीका के जूनियर इंटरनेशनल गेम्स में कांस्य और 2016 में दक्षिण एशियाई खेल गुवाहाटी में स्वर्ण पदक जीती। वर्ष 2018 में दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। नैनी निवासी सृष्टि वर्तमान में एनईआर गोरखपुर में जूनियर क्लर्क पर कार्यरत हैं।
इन्हें प्रदेश सरकार की ओर से रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं नैनी निवासी भोलानाथ की बेटी सोनम भी सफलता के शीर्ष पर हैं। इन्होंने काठमांडू के नेपाल इंटरनेशनल गेम्स और दक्षिण एशियाई खेल प्रतियोगिता लखनऊ में टीम को गोल्ड दिलाया। वर्ष 2016 पुणे में सीनियर नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीती। वर्ष 2017 से दोनों खिलाड़ी इंडियन रेलवे की ओर से खेल रही हैं। सोनम दक्षिणी रेलवे में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
वालीबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर म्योहाल का कब्जा
मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
प्रयागराज। नैनी के शिवाजी पार्क में खेली गई राज्यस्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता म्योहाल ने जीत लिया, जबकि मुगलसराय रेलवे उपविजेता रहा। मैच में मोहम्मद परवेज को मैन आफ द टूर्नामेंट चुना गया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
सोमवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल मैच में म्योहाल ने एग्रीकल्चर को और मुगलसराय ने बक्सर स्पोर्ट्स को हराया। फाइनल में म्योहाल और मुगलसराय रेलवे को 3-1 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के मोहम्मद परवेज को मैन आफ द़ टूनामेंट, मुगलसराय रेलवे टीम के अनूप राय को बेस्ट प्लेयर के एवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। निणार्यक की भूमिका में आनंद शर्मा और आकांत गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रणविजय सिंह, अंगद राय, धीरेंद्र बहादुर सिंह, आरपी शुक्ला, राम आसरे राय, सत्येंद्र पांडेय निरंजन राय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके मुख्य अतिथि नागेंद्र सिह ने सभी प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि इस तरह की स्पर्धाएं समाज में सहयोग की भावना पैदा करती हैं। आयोजन समिति केअध्यक्ष प्रमोद कुमार राय ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता का संचालन जिला वालीबॉल संघ सचिव आरपी शुक्ला ने किया।
फोटो हैंडबाल प्रयागराज नैनी कीविजेता टीम
प्रयागराज नैनी ने आगरा को हराकर जीता उद्घाटन मैच
प्रयागराज। नैनी के अभिमन्यु शाखा मैदान पर शुरू हुई 41वीं राज्य स्तरीय हैंडबाल चैंपियनशिप सुशील कुमार मेमोरियल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच प्रयागराज नैनी ने जीत लिया। टीम ने आगरा को हराया।
सोमवार को नैनी केअभिमन्यु शाखा मैदान पर हैंडबॉल के दो मैच हुए। उद्घाटन मुकाबला प्रयागराज नैनी और आगरा के बीच खेला गया। टीम ने आगरा को 15-2 से पराजित किया। दूसरे मैच में मुरादाबाद ने अलीगढ़ को 12-10 से मात दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एयरो स्पेस लिमिटेड के सीईओ रजनीकांत मिश्रा ने किया। संचालन योगराज मिश्रा ने किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनम सिंह, सृष्टि अग्रवाल, वैभव दीक्षित और अमनदीप सिंह ने अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर डीएम दीक्षित, गुरू प्रकाश राव, देवाशीष मुखर्जी, अनुराग शर्मा, संजय यादव, हैंडबॉल कोच संजय श्रीवास्तव, विनोद सिंह, निजाम अहमद, अजीम खान, गोविंद निषाद आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सेंट जांस अकादमी खिताबी दौर में
प्रयागराज। सेंट जांस अकादमी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को चार विकेट से हराकर सेंट जांस ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। टीम का मुकाबला एक जनवरी को डीएसपीएस से होगा। सोमवार को सेंट जांस अकादमी मैदान पर हुए सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस ने 25 ओवर में 160 रन का स्कोर बनाया। प्रिंगल अवस्थी ने सर्वाधिक 63, सार्थक केसरवानी ने 31 रन बनाए। अंबुज शुक्ला ने तीन और संदीप पटेल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य पीछा करने उतरी सेंट जांस अकादमी की टीम ने 23.4 ओवर में 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रशांत सिंह ने सर्वाधिक 67, अनिमेष चौधरी ने 32 रन बनाए। रुद्राक्ष यादव ने दो विकेट लिए।
नॉदर्न और बीकेवीएम की दूसरी जीत
प्रयागराज। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर खेली जा रही विंटर गेम्स के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने यंग स्ट्राइकर्स को और भारतीय खेल विकास महासंघ ने सनराइजर एएफसी को हराया।
सोमवार को नार्दर्न फुटबॉल अकादमी ने यंग स्टाइकर्स को 2-0 से हराया। विजेता टीम के कुंदन सिंह और शिवम सिंह ने एक-एक गोल किए। प्रतिद्वंद्वी टीम पूरे समय तक एक भी गोल नहीं कर सकी। दूसरे मैच में भारती खेल विकास महासंघ ने सनराइज को 1-0 से हराया। विजेता टीम के श्वेतांक सिंह ने एक गोल किया। अकादमी के मुख्य कोच इंद्रनील घोष ने बताया कि विंटर गेम्स केतहत अन्य खेलों की स्पर्धाएं कराई जाएंगी।
फोटो- सुव्रत तिवारी
प्रयाग के सुव्रत का वीनू मांकड़ क्रिकेट टीम में चयन
प्रयागराज। प्रयागराज के क्रिकेटर सुव्रत तिवारी का अंडर-17 वीनू मांकड़ क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इसकेपहले सुव्रत अंडर-17 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व बीते वर्ष में कर चुके हैं। वर्तमान में वह स्टेडियम कोच कौशिक पाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनके चयन पर उपक्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, देवेश मिश्र और सुभाषचंद्र द्विवेदी ने बधाई दी।
भवम क्लब और नंद किशोर को मिले पूर्ण अंक
प्रयागराज। स्व. आरके अवस्थी स्मारक अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में भवम क्रिकेट क्लब और नंद किशोर सिहं पीजी कॉलेज ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक प्राप्त किए।
सोमवार को केपी कॉलेज मैदान पर भवम क्लब ने 35 ओवर में 189 रन का स्कोर बनाया। ईशान सिंह ने सर्वाधिक 55, अनमोल शर्मा ने 39 रन बनाए। हार्दिक तिवारी ने चार विकेट लिए। जवाब में नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब की टीम 24.2 ओवर में 128 रन बनाकर सिमट गई। इशांत निषाद ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। सानिध्य श्रीवास्तव ने तीन, रोबिन और यशराज ने दो-दो विकेट लिए। दूसरे मैच में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के मैदान पर किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने 32 ओवर में 173 रन की पारी खेली। हर्षित तिवारी ने सर्वाधिक 57, सौरभ सिंह ने 36 रन बनाए। अब्दुल रफीक ने तीन विकेट लिए। जवाब में नंद किशोर पीजी कॉलेज ने 30.3 ओवर में 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शाश्वत प्रताप ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। अचिंत्य, युवराज ने एक-एक विकेट लिए।
सैफ क्लब ने भवम क्लब को हराया
प्रयागराज। कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन लीग में सैफ क्रिकेट क्लब ने भवम क्रिकेट क्लब को 221 रन से पराजित किया।
सोमवार को गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सैफ क्लब ने 35 ओवर में 265 रन की पारी खेली। जितेंद्र यादव ने सर्वाधिक 91 रन बनाए। बृजभूषण और अमन मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में भवम क्रिकेट क्लब की टीम 23.2 ओवर 44 रन बनाकर सिमट गई। जयकेश ने सर्वाधिक सात रन बनाए। आशीष तिवारी ने तीन और प्रतीक यादव ने दो विकेट लिए।
फोटो मोहम्मद अंशी
वाईएमसीए की जीत में मोहम्मद अंशी चमके
प्रयागराज। सत्येंद्र प्रसाद अंडर-14 लीग में मोहम्मद अंशी की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत वाईएमसीए ने एसीए वीमेन को 10 विकेट से हराया।
सोमवार को वाईएमसीए मैदान पर एसीए वीमेन ने 35 ओवर में 124 रन की पारी खेली। नीतू गौर ने सर्वाधिक 36, शालिनी सिंह ने 23 रन बनाए।मोहम्मद अंशी ने पांच विकेट लिए। जवाब में वाईएमसीए की टीम 23.1 ओवर में 125 रन बनाकर मैच जीत लिया। सचिन तिवारी ने सर्वाधिक 53 और लिंकन ने नाबाद 50 रन बनाए।
किशोरी लाल और ज्ञान गंगा ने जीते मैच
प्रयागराज। जमुना क्रिश्चियन अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब और ज्ञान गंगा टंच ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक प्राप्त किए।
सोमवार को जमुना कॉलेज मैदान पर किशोरी लाल क्लब ने 25 ओवर में 170 रन का स्कोर बनाया। विजय कुशवाहा ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। सुमित यादव ने तीन विकेट लिए। जवाब में प्रभावती हॉस्पिटल की टीम 25 ओवर में 149 रन पर सिमट गई। प्रियांशु भारती ने सर्वाधिक 34, अथर्व प्रजापति ने 31 रन बनाए। अमन और शुभम ने तीन-तीन विकेट लिए। दूसरे मैच में जमुना अकादमी ने 20 ओवर में 120 रन बनाए। रुद्रांश सिंह ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। अनूप व किशन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में ज्ञान गंगा टंच हाउस ने 17.4 ओवर में 121 रन बनाकर मैच जीत लिया। हर्षित नारायण ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। अपोहन साहू व आकाश ने एक-एक विकेट लिए।
फोटो- रवींद्र मिश्रा और रंजना सिंह
रवींद्र कोच और रंजना हैंडबॉल की मैनेजर नियुक्त
प्रयागराज। आगामी तीन से नौ जनवरी के मध्य होने जा रही राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए रवींद्र मिश्र को कोच और रंजना सिंह को प्रदेशीय हैंडबाल का मैनेजर नियुक्त किया गया है। रवींद्र वर्तमान में एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में खेल प्रशिक्षक पद पर कार्यरत हैं। जबकि रंजना सिंह क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज में खेल प्रशिक्षिका केपद पर कार्यरत हैं। इनकेचयन पर एबीआईसी प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अंजु चतुर्वेदी और जिला खेल सचिव बृजेश श्रीवास्तव ने बधाई दी।
ईसीसी फुटबॉल क्लब ने हरी स्पोर्टिंग को हराया
प्रयागराज। सदरबाजार के कैंट मैदान पर खेली जा रही स्वर्गीय संतोष सिंह सीनियर डिवीजन फुटबाल लीग में ईसीसी क्लब ने हरी स्पोर्टिंग को 1-0 से हराया। सोमवार को ईसीसी और हरी स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला गया। पहले हॉफ में दोनों टीमों केबीच रोमांचकारी मैच चला। इस दौरान कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में कांटे की टक्कर में ईसीसी फुटबॉल क्लब के हेमंत दुबे ने 55वें मिनट में हेड से गोल मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी। पूरे समय तक प्रतिद्वंद्वी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। निर्णायक की भूमिका में कबीर खान, योेगेश चंद्र, जुगल किशोर और रमेश चंद्र रहे। जिला फुटबाल संघ सचिव मकबूल अहमद ने बताया कि मंगलवार को जीटीए क्लब और विप्लव स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।