फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Railway News

Prayagraj News: छह घंटे तक फंसी रहीं प्रयागराज समेत दिल्ली रूट की कई ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Railway News
प्रयागराज। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को शुक्रवार की रात काफी भारी पड़ गई। कानपुर के निकट चंदारी स्टेशन पर पेंटो ओएचई में फंस जाने की वजह से प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनें यहां से कानपुर के बीच तकरीबन छह घंटे फंसी रहीं। इस वजह से वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे नई दिल्ली पहुंच सकी। प्रयागराज से कानपुर पहुंचने में ही ट्रेन ने सुबह के सात बजा दिए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुरी से नई दिल्ली जा रही 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन का पेंटो (ओएचई लाइन से ट्रेन को बिजली पहुंचाने वाला उपकरण ) चंदारी स्टेशन पर शुक्रवार रात को ओवरहेड इक्विपमेंट लाइन (ओएचई) में फंस गया। पावर सप्लाई ठप हो जाने से ट्रेन वहीं खड़ी हो गई।
विज्ञापन

इस वजह से प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से छह घंटे तक फंसी रहीं। डाउन लाइन तो रात एक बजे के आसपास किसी तरह से दुरुस्त कर दी गई, लेकिन अप लाइन ठीक करने में सुबह के तकरीबन छह बजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रात 8.51 बजे प्रयागराज से कानपुर के लिए चली। रात 12 बजे के आसपास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस चंदारी स्टेशन के स्टार्टअप सिग्नल को पार कर रही थी, तभी ओएचई के तार पेंटो से उलझ गए। इसके बाद ओएचई से इंजन को मिलने वाली पावर सप्लाई बंद हो गई।
सूचना प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम को मिली तो मौके पर कानपुर से टॉवर वैगन मरम्मत के लिए भेजा गया। इस बीच प्रयागराज से कानपुर के बीच तमाम ट्रेनें फंस गई। प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे सिविल लाइंस के गोपाल ने बताया कि सुबह सात बजे जब उनकी आंख खुली तो उन्हें लगा दिल्ली पहुंच गए हैं, बाहर खिड़की से झांक कर देखा तो मालूम पड़ा कि कानपुर आया है।

तमाम ट्रेनों के स्लीपर कोच के भी यात्री काफी परेशान हुए। इस दौरान जो ट्रेनें फंसीं, उसमें प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट, रीवा-आनंद विहार, डिब्रूगढ़ राजधानी, सियालदह राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, हावड़ा राजधानी, राजेंद्र नगर राजधानी, लिच्छवी एक्सप्रेस, मंडुवाडीह एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि प्रमुख ट्रेनें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed