{"_id":"5cb89a1ebdec22146c2257ab","slug":"prayagraj-raids-in-hostels-for-the-second-day-illegal-possession-found-in-91-rooms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः दूसरे दिन भी हॉस्टलों में छापेमारी, 91 कमरों में मिला अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः दूसरे दिन भी हॉस्टलों में छापेमारी, 91 कमरों में मिला अवैध कब्जा
Thu, 18 Apr 2019 09:09 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
pcb
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में छापेमारी की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को भारी फोर्स व पीएसी के साथ पुलिस अफसरों ने एसएसएल व डायमंड जुबली छात्रावास में छापा मारा। इस दौरान दोनों हॉस्टलों में कुल 90 कमरों में अवैध कब्जा मिला जिन्हें सील कर दिया गया। इसके साथ ही दो संदिग्धों को हिरासत में लेने के साथ पांच दोपहिया सीज कर दिए गए।
पीसीबी हॉस्टल में हत्या की वारदात के बाद हाईकोर्ट ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर सख्त टिप्पणी की थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। एक दिन पहले ताराचंद व पीसीबी मेें नौ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान 100 से ज्यादा कमरों से अवैध कब्जे हटवाए गए। साथ ही तलाशी के दौरान बम-बम बनाने का सामान भी बरामद किया गया था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसएसएल व डायमंड जुबली हॉस्टल में छापा मारा गया। सीओ एएसपी श्रीश्चंद ने सुबह 10.30 बजे के करीब आधा दर्जन थानों व पीएसी लेकर पहले एसएसएल और फिर डायमंड जुबली हॉस्टल में धावा बोला।
उनके साथ सीओ प्रथम रत्नेश सिंह भी मौजूद थे। कुछ देर बाद यहां एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी हपुंच गए। हॉस्टल में पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में विवि प्रशासन के अफसर भी पहुंच गए और इसके बाद एक-एक कमरों की तलाशी शुरू हुई। इस दौरान बहुत से कमरों में ताला बंद मिला। जांच पड़ताल में पता चला कि यह वह कमरे थे जिनमें अवैध तरीके से कब्जा जमाया गया था। ताला तोड़कर अफसर इन कमरों में घुसे तो इस खेल की जानकारी हुई। पता चला कि कमरा जिस छात्र के नाम से आवंटित है, उसकी जगह यहां किसी और का सामान रखा था।
विज्ञापन
ऐसे कमरों से सामान बाहर फिंकवाकर पुलिस ने इन्हें सील कर दिया। एसएसएल में अवैध कब्जा मिलने पर कुल 46 कमरे सील कर दिए गए। यहां से लावारिस हाल में मिले पांच दोपहिया वाहन भी थाने लाकर सीज कर दिए गए। इसके अलावा दो संदिग्धों को भी हिरासत में ले लिया गया। एसएसएल में करीब तीन घंटे तलाशी अभियान चलाने के बाद करीब 1.30 बजे फोर्स विवि रोड पर स्थित डायमंड जुबली हॉस्टल में पहुंची जहां कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जा पाए जाने पर 45 कमरों को सील कर दिया गया। इसके अलावा एक संदिग्ध को हिरासत में लेने के साथ ही मौके पर मिले दो दोपहिया वाहनों को भी सीज कर दिया गया।

लाइब्रेरी में मिली पलंग, बिस्तर
pcb
- फोटो : प्रयागराज
डायमंड जुबली हॉस्टल में कार्रवाई के दौरान चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब पुलिस ने 122 नंबर कमरे में बनी लाइब्रेरी का ताला तोड़ा। भीतर जाने पर पता चला कि यहां किताबों के ही साथ पलंग, बिस्तर, पंखे आदि रखे थे। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे एसपी सिटी, सीओ कर्नलगंज ने नाराजगी जताई तो विवि प्रशासन के अफसरों ने कुछ देर के लिए चुप्पी साध ली। बाद में कहा कि कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराई जाएगी।
जेल में बंद आरोपी का भी मिला कब्जा
pcb
- फोटो : प्रयागराज
कार्रवाई करते हुए पुलिस जब हॉस्टल के कमरा नंबर 64 पर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। ताला तोड़कर पुलिस व विवि प्रशासन के अफसर भीतर पहुंचे तो पता चला कि इस कमरे में अविनाश दुबे का कब्जा था जो इन दिनों जेल में बंद है। विवि का पूर्व छात्र अविनाश बालसन चौराहे स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट पर बमबाजी के मामले में कुछ दिन पहले ही जेल भेजा गया था। यहां उसके बहुत से कागजात भी बरामद हुए। छानबीन में पता चला कि यह कमरा बीए द्वितीय वर्ष के छात्र योगेश तिवारी के नाम से आवंटित था।
स्पोर्ट्स ब्लॉक में मिले पंखे, तख्त व कूलर
एसएसएल हॉस्टल में कार्रवाई के दौरान पुलिस अफसर उस वक्त हैरान रह गए जब उन्हें यह जानकारी मिली कि स्पोर्ट्स ब्लॉक पर भी अवैध कब्जा जमाया गया है। इस ब्लॉक के चार कमरों में तख्त, कूलर व पंखे के साथ बिस्तर व अन्य सामान मिले। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो हॉस्टल कर्मचारी इधर-उधर देखने लगे। इस पर पुलिस अफसरों ने नाराजगी जताते हुए सारा समान बाहर फेंकवाकर यहां ताला लगवा दिया।
आपत्तिजनक किताबें, शराब की बोतलों के डिब्बे मिले
एसएसएल हॉस्टल में छापेमारी के दौरान एक कमरे से पुलिस को आपत्तिजनर किताब भी मिली। इसके अलावा हॉस्टल परिसर में बड़ी मात्रा में शराब की बोतलों के डिब्बे मिले। पुलिस अफसरों ने बताया कि इससे साफ है कि हॉस्टलों में बेरोकटोक अनैतिक गतिविधियां अंजाम दी जा रही हैं।
मेस में छिपा दिए दर्जनों कूलर
भारी फोर्स की मौजूदगी के बाद भी हॉस्टल कर्मचारी व छात्र अपने कारनामों से बाज नहीं आए। डायमंड जुबली हॉस्टल में पुलिस अभी पहले तल पर बने कमरों की तलाशी ले रही थी कि उधर भूतल पर बने कमरों में रहने वाले छात्रों ने अपने-अपने कमरों से कूलर हटाकर मेस में छिपा दिए। पहले तल पर कार्रवाई के बाद टीम वापस जाने को थी लेकिन, एएसपी श्रीश्चंद्र ने मेस में पहुंचकर तलाशी शुरू करा दी। इस दौरान करीब दो दर्जनों कूलर मेस में रखे मिले, जिन्हें बाहर फेंकवा दिया गया। इस हरकत पर एएसपी ने कर्मचारियों को खरी-खोटी भी सुनाई।
सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान कुल 91 कमरे अवैध कब्जे से मुक्त कराए गए। वैध छात्रों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वह अपने कमरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति को न ठहरने दें। वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी