फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Radharaman becomes president of District Advocates Association

प्रयागराज : जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने राधारमण

Thu, 21 Jan 2021 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Jan 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Radharaman becomes president of District Advocates Association
prayagraj news : जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधारमण समर्थकों के बीच। - फोटो : prayagraj
जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में 1304 मत प्राप्त करके राधारमण मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए । उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिरीश कुमार तिवारी (568) को 736 मतों से पराजित किया। जबकि मंत्री पद पर कांटे की टक्कर में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के कारण दोनों विजयी घोषित किया गया है। एक वर्ष का कार्यकाल इनके बीच छह-छह माह के लिए बांट दिया जाएगा। 
विज्ञापन


 बुधवार को संगम सभागार में सुबह नौ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने मतगणना शुरू की। अपराह्न लगभग 2:30 बजे चुनाव अधिकारी वेणी माधव पांडे ने अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया । मंत्री पद की गणना में विद्याभूषण द्विवेदी और प्रमोद सिंह नीरज को 889 - 889  बराबर मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों की सहमति से  दोनों को मंत्री पद के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया गया। तय किया गया कि दोनों का कार्यकाल 6- 6 महीने होगा। चुनाव अधिकारी और एल्डर कमेटी  के निर्णय  के बाद दोनों को मंत्री पद के लिए विजयी घोषित किया गया । इसी प्रकार से उपाध्यक्ष के दो पदों  पर क्रमश: राजेश बाबू त्रिपाठी (487 मत) वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर और शिमला पांडेय (429 मत) पाकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। अवधेश कुमार मिश्र (398 मत) तीसरे और प्रभात कुमार श्रीवास्तव (393 मत) चौथे स्थान पर रहे। पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर राममणि शुक्ला (506 मत) ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यारे लाल पाल (484 मत) दूसरे और ओमप्रकाश पांडेय(476 मत) तीसरे स्थान पर रहे। ऑडिटर पद पर अमरीश कुमार त्रिपाठी (982 मत) विजयी हुए। प्रिया तिवारी (855 मत) पाकर दूसरे तथा मनोज कुमार यादव (711 मत) तीसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद पर अनिरुद्ध प्रसाद मिश्र (488 मत) विजयी हुए हैं। इस पद पर अरविंद प्रताप सिंह (472 मत) दूसरे और अवधेश कुमार यादव(464 मत) तीसरे स्थान पर रहे।   
अध्यक्ष पद प्रत्याशियों को मिले मत
अरुण कुमार पांडे (84) 
गिरीश कुमार तिवारी(568) 
ज्योति स्वरूप सिंह(45) 
लक्ष्मीकांत मिश्रा(133)
 राधारमण मिश्रा(1304 निर्वाचित )
 राजेंद्र प्रसाद मिश्रा रज्जू(196) 
राकेश कुमार तिवारी(201)
 संतोष कुमार यादव(243) 
शीतला प्रसाद मिश्रा(142) 
 मंत्री पद के प्रत्याशियों को मिले मत
आलोक कुमार शुक्ला (104)
अरुण प्रकाश उपाध्याय(42) 
वरुण कुमार सिंह(83)
दिनेश चंद्र पांडे (162) 
दिनेश विक्रम देव मिश्रा(68)
ललित ओझा (69)
मंजेश कुमार शुक्ला(62) 
प्रमोद सिंह नीरज(889 निर्वाचित) 
रत्नेश कुमार शुक्ला(91)
 संजीव पांडे(29)
 शिवकुमार त्रिपाठी शिवा(63) 
विद्याभूषण द्विवेदी(889 निर्वाचित) 
विद्यावरिधि मिश्रा(232)

उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले मत
एजाज अहमद 181 
आनंद प्रकाश पांडे 86
अनिल कुमार मिश्र 174 
अनिरुद्ध नारायण तिवारी 124 
अवधेश कुमार मिश्र 398 
भोला नाथ सिंह 265
 बृज नारायण तिवारी 218
दीपक कुमार त्रिपाठी 133
 देव कांत शुक्ला 301
 कैलाश चंद पटेल 330
 प्रभात कुमार श्रीवास्तव 393 
प्रतिभा मिश्रा 315 
राजेंद्र कुमार मिश्रा 189
 राजेश बाबू तिवारी  487
रंजीत कुमार यादव 487 
शारिक इकबाल 79 
शिमला पांडे 429
 सुधाकर द्विवेदी 166 
उमेश चंद्र वर्मा 99
 विनोद कुमार पांडे 139 
विनोद कुमार त्रिपाठी 205
कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले मत
अजय कुमार शुक्ला 116
अखिलेश कुमार पांडेय 237
अमित कुमार तिवारी  144
अनिरुद्ध प्रसाद मिश्र  488
अरविंद प्रताप सिंह  472
अवधेश कुमार यादव  464
दिनेश कुमार यादव  211
महेंद्र कुमार मिश्र  72
पवन कुमार शुक्ला 229
राहुल कुमार मिश्र  184
शम्शुल इस्लाम सिद्दकी 270
लाइब्रेरियन पद के प्रत्याशियों को मिले मत
 राम मणि शुक्ल 506
प्यारे लाल पाल 484 
हरि नारायण शुक्ल 79
 बृजेश पांडे 214
 बृजभान सिंह 336
 अश्वनी तिवारी 162 
संजय दुबे 58
राशिद अली 275
 ओमप्रकाश पांडे 476 
संदीप मिश्रा 228
ऑडिटर पद के प्रत्याशियों को मिले मत
 अमरीश कुमार त्रिपाठी 982
  त्रिभुवन नाथ पांडे 287 
प्रिया तिवारी 855
 मनोज कुमार यादव 711
कार्यकारिणी के लिए 10 प्रत्याशी विजयी 
अजातशत्रु त्रिपाठी  1100
 भावना पांडे          1080
अभय कुमार द्विवेदी  982
अजय कुमार पांडे      911
आशीष मिश्रा           904
आलोक त्रिपाठी        891
अतुल कुमार दुबे       855
अजय कुमार यादव    847
 संतोष कुमार मिश्रा    800
अमित सिंह               761
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed