प्रयागराज : रेलवे स्टेशन पर जुटे प्रतियोगी छात्रों ने की नारेबाजी, सपा मुखिया अखिलेश ने किया ट्वीट
रेलवे एनटीपीसी के परीक्षा परिणाम में अनियमितता का आरोप लगाने वाले छात्रों पर कुछ दिन पहले लाठीचार्ज किया गया था। इसको लेकर अभ्यर्थी भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे एनटीपीसी के परीक्षा परिणाम में अनियमितता का आरोप लगाने वाले छात्रों पर कुछ दिन पहले लाठीचार्ज किया गया था। इसको लेकर अभ्यर्थी भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके की नजाकत भांपते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है।
पांचवें चरण में भदोही, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़ और मऊ सहित कई जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाने हैं। छात्र अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। यह आंदोलन बीजेपी के खिलाफ माना जा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर छात्रों का समर्थन कर दिया है। उनका ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अखिलेश ने ट्वीट में लिखा पांच साल नौकरी का अब और न इंतजार होगा, उत्तर प्रदेश में भाजपा को हटाने के लिए इंकलाब होगा।
पांच साल नौकरी का अब और न इंतज़ार होगा
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 6, 2022
उप्र में भाजपा को हटाने के लिए इंक़लाब होगा
भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालने का संकल्प लेकर इलाहाबाद से रेल भर-भर कर पूर्वांचल जा रहे छात्र अब अगले पांच साल नौकरी का इंतज़ार नहीं करेंगे। pic.twitter.com/ApIFuaOtJt