फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj order of school allocation to selected candidates in lt grade

प्रयागराजःएलटी ग्रेड में चयनित अभ्यर्थी  को विद्यालय आवंटन का आदेश

Thu, 16 Jul 2020 12:23 AM IST
विनोद सिंह news desk प्रयागराज अमर उजाला
news desk प्रयागराज अमर उजाला Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jul 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
prayagraj order of school allocation to selected candidates in lt grade
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में चयनित अध्यापक को विद्यालय आवंटित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड और राज्य सरकार से कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो इसका कारण स्पष्ट करते हुए जवाब दाखिल किया जाए। चयनित अभ्यर्थी मनोज कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने दिया है। 
विज्ञापन



याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह के मुताबिक याची एससी कोटे का अभ्यर्थी है। उसने 1017 की अध्यापक भर्ती में हिंदी विषय से आवेदन किया था। वह चयनित हो गया। चयन बोर्ड ने उसे बुलंदशहर में प्रेम इंटर कालेज में नियुक्ति दी और वहां के जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि याची को ज्चाइन कराया जाए।
विज्ञापन



मगर, कालेज प्रबंधन यह कहते हुए नियुक्ति देने से मना कर दिया कि उनके यहां एससी कोटे का कोई पद खाली नहीं है। इसके बाद याची को श्रावस्ती के एक इंटर कालेज में नियुक्ति दी गई। वहां भी पद रिक्त न होने की बात कह कर नियुक्ति देने से इंकार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याची ने इसकी जानकारी चयन बोर्ड और डीआईओएस को दी। मगर, उन्होंने कुछ नहीं किया तो हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। कहा गया कि सुप्रीमकोर्ट का निर्देश है कि चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पाने का पूरा अधिकार है। ऐसे में उसे चयन देने से मना नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने चयन बोर्ड को निर्देश दिया है कि याची को प्रदेश के किसी भी इंटरमीडिएट कालेज में नियुक्ति दी जाए और यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो इसका कारण बताया जाए। याचिका पर अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed