फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Prashant Singh, Sandeep Yadav, Mujtaba and more than a dozen candidates filled their pamphlets

प्रयागराज : प्रशांत सिंह, संदीप यादव, मुज्तबा सहित एक दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Sun, 06 Feb 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 12:34 AM IST
सार

शनिवार को सपा के संदीप यादव ने शहर उत्तरी, मोहम्मद मुज्तबा सिद्दीकी ने फूलपुर तथा हॉकिम लाल ने हंडिया से नामांकन किया। इनके अलावा सपा के संदीप सिंह ने मेजा से दोबारा नामांकन किया।

विज्ञापन
Prayagraj: Prashant Singh, Sandeep Yadav, Mujtaba and more than a dozen candidates filled their pamphlets
Prayagraj News : नामांकन करने पहुंचे निषाद पार्टी के हंडिया से प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रशांत सिंह राहुल। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

वसंत पंचमी के दिन नामांकन को लेकर खासा उत्साह दिखा। शनिवार को 35 लोगों ने नामांकन किया। इनके अलावा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह समेत चार अन्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन किया, जो पूर्व में भी पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

विज्ञापन



इस तरह से कुल 39 लोग नामांकन के लिए पहुंचे। वहीं अब तक 57 लोग नामांकन कर चुके हैं। नामांकन के लिए अधिक संख्या में प्रत्याशियों के पहुंचने की वजह से कलक्ट्रेट तथा सदर तहसील परिसर के आसपास गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन



शनिवार को सपा के संदीप यादव ने शहर उत्तरी, मोहम्मद मुज्तबा सिद्दीकी ने फूलपुर तथा हॉकिम लाल ने हंडिया से नामांकन किया। इनके अलावा सपा के संदीप सिंह ने मेजा से दोबारा नामांकन किया। बसपा के फूलपुर से रामतौलन यादव, सोरांव से आनंद भारती, कोरांव से राजबली जैसल, करछना से अरविंद कुमार शुक्ला, हंडिया से नरेंद्र कुमार ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बसपा के घनश्याम पांडेय ने प्रतापपुर से दोबारा नामांकन किया। कांग्रेस के संजय तिवारी ने प्रतापपुर से पर्चा भरा। बारा से मंजू संत ने भी दोबारा पर्चा भरा। आम आदमी पार्टी के पवन कुमार तिवारी ने हंडिया, राम कुमार  मिश्रा ने मेजा, संजीव मिश्रा ने शहर उत्तरी, कन्हैया लाल ने बारा एवं अल्ताफ अहमद ने दक्षिणी से नामांक किया।



भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी के प्रशांत कुमार सिंह ने हंडिया से पर्चा भरा। इसके अलावा शनिवार को 43 लोग नामांकन फार्म भी ले गए। इस तरह से अब तक 358 लोग नामांकन फार्म ले जा चुके हैं।

Prayagraj: Prashant Singh, Sandeep Yadav, Mujtaba and more than a dozen candidates filled their pamphlets
Prayagraj News : नामांकन करने पहुंचे मुज्तबा सिद्दीकी। - फोटो : प्रयागराज

इन्होंने भी किया नामांकन
फाफामऊ - मिथेलेश कुमार प्रजापति (निर्दलीय), पंकज पांडेय (अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी)
सोरांव - राकेश कुमार (लोक समाज पार्टी)
फूलपुर - योगेश कुमार कुशवाहा (निर्दलीय)
प्रतापपुर - नरेंद्र कुमार (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक), मंजू मौर्या (जन अधिकारी पार्टी)
हंडिया - लाल साहब (निर्दलीय)
मेजा - सरोज (निर्दलीय), बबलू कुमार (जन अधिकार पार्टी),
करछना - उमेश चंद्र तिवारी (अखिल भारतीस सोशलिस्ट पार्टी), पंचराम (निर्दलीय), राजू पाल (निर्दलीय), प्रमोद कुमार (निर्दलीय), विनय कुमार (निर्दलीय)
उत्तरी - राजीव कुमार पांडेय (अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी), मदन मोहन मिश्र (नवनिर्माण पार्टी)
दक्षिणी - गोपाल स्वरूप जोशी (निर्दलय), मंजू पांडेय (नवनिर्माण पार्टी)
बारा - सुमित्रा वरुण (अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी), राम कुमार विद्यार्थी (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)

Prayagraj: Prashant Singh, Sandeep Yadav, Mujtaba and more than a dozen candidates filled their pamphlets
Prayagraj News : नामांकन करने पहुंचे सपा शहर उत्तरी प्रत्याशी संदीप यादव। - फोटो : प्रयागराज
संदीप पर हत्या का प्रयास समेत 35 मुकदमें
शहर उत्तरी से सपा उम्मीदवार संदीप यादव हत्या का प्रयास, बमबाजी समेत कुल 35 मुकदमे हैं। हालांकि तीन को छोड़कर ज्यादातर मुकदमे सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी पर मौजूद सरकारी कर्मचारी को धमकी देने, रेलवे ऐक्ट, धारा 144 एवं आपदा अधिनियम का उल्लंघन से संबंधित हैं। नामांकन फार्म के साथ जमा हलफनामा के अनुसार संदीप की वार्षिक आय 4.89 लाख रुपये है। अचल संपत्ति नहीं है। संदीप के पास 2.83 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वहीं पत्नी के पास संदीप से अधिक 2.98 लाख रुपये की संपत्ति है। इसमें 2.85 लाख रुपये गहने हैं।



हाकिम की पांच वर्षों में बढ़ गई 3.80 लाख रुपये गई वार्षिक आय
नामांकन फार्म के साथ जमा हलफनामा के अनुसार हॉकिम लाल की वार्षिक आय में विगत पांच वर्षों में वार्षिक आय करीब 3.80 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 2016-17 में उन्होंने 7.05 लाख रुपये का रिटर्न भरा था। वहीं 2020-21 में यह राशि 10.80 लाख रुपये रही।



इनके पास कुल 89.87 लाख रुपये अचल संपत्ति है। वहीं पत्नी के पास 23.81 लाख रुपये की संपत्ति है। हाकिम के पास 68.33 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं पत्नी के पास 23.31 रुपये अचल संपत्ति है।1.60 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति है। हाकिम लाल पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत एक मुकदमा है। हाकिम के पास पिस्टल भी है।



करोड़पति मुज्तबा पर 1.27 करोड़ का कर्ज भी
फूलपुर से सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी की वार्षिक आय में पांच वर्षों में करीब साढ़े चार लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मुज्तबा के पास 2.24 करोड़ रुपये की अचल तथा 2.85 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। इनके पास एक पिस्टल भी है। दो फॉर्च्यूनर समेत चार वाहन हैं। मुज्तबा पर 1.27 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। उन्होंने कोविड लोन भी लिया है।



फाफामऊ से अंसार अहमद होंगे सपा उम्मीदवार
लंबे इंतजार के बाद सपा ने शनिवार को फाफामऊ से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने एक बार फिर अंसार अहमद पर भरोसा जताया है। अंसार 2007 में अपना दल तथा 2012 में सपा से विधायक चुने गए थे। दोनों बार वह मंत्री भी रहे। हालांकि पिछला चुनाव वह भाजपा के विक्रमादित्य मौर्य से हार गए थे।



पार्टी ने जिले की शेष 11 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। ऐसे में फाफामऊ की सीट पर प्रत्याशी के नाम पर निर्णय में देरी से कई तरह की चर्चाएं थीं। हालांकि, शनिवार को इस घोषणा से पार्टी तय कर दिया कि जिले की सभी सीटों पर उसके प्रत्याशी ही लड़ेंगे। कोई भी सीट संगठन में शामिल अन्य दलों केखाते में नहीं जाएगी।



एमएलसी चुनाव के लिए दो लोगों ने लिए नामांकन फार्म
इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) चुनाव के लिए भी नामांकन लिए जाने की शुरुआत हो गई। शनिवार को दो लोग नामांकन फार्म ले गए। हालांकि, नामांकन किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed