{"_id":"61df1a60ba13744ebb6cebe3","slug":"prayagraj-police-now-ssp-will-be-able-to-suspend-inspector-and-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Police : अब एसएसपी कर सकेंगे इंस्पेक्टर और दरोगा को निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Police : अब एसएसपी कर सकेंगे इंस्पेक्टर और दरोगा को निलंबित
Wed, 12 Jan 2022 11:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:43 PM IST
सार
पूर्व आईजी केपी सिंह ने पूर्व डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी से यह विशेषाधिकार अपने पास ले लिया था। इसके बाद से सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को दरोगा और इंस्पेक्टर के निलंबन के लिए आईजी के पास रिपोर्ट भेजनी होती थी।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के नए एसएसपी अजय कुमार को इंस्पेक्टर और दरोगा को निलंबित करने वाला विशेषाधिकार वापस मिल गया है। आईजी राकेश सिंह ने एसएसपी का विशेषाधिकार उन्हें वापस कर दिया है। अभी तक एसएसपी को दरोगा या सिपाही को निलंबित करने के लिए आईजी के पास रिपोर्ट भेजनी होती थी। उनके अप्रूवल के बाद ही निलंबन होता था।
विज्ञापन
पूर्व आईजी केपी सिंह ने पूर्व डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी से यह विशेषाधिकार अपने पास ले लिया था। इसके बाद से सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को दरोगा और इंस्पेक्टर के निलंबन के लिए आईजी के पास रिपोर्ट भेजनी होती थी।
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के स्थानांतरण के बाद नए एसएसपी अजय कुमार ने कार्यभार संभाला तो उन्हें यह बात पता चली। इस बारे में दोनों अधिकारियों में विस्तृत वार्ता के बाद आईजी राकेश सिंह ने निलंबन का विशेषाधिकार एसएसपी को वापस दे दिया। अब बिना आईजी के अप्रूवल के एसएसपी दरोगा और सिपाहियों को निलंबित कर सकते हैं।
विज्ञापन