Prayagraj: जहरीली शराब प्रकरण में एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या छह हुई
अनुज्ञापी दंपती सहित तीन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना से पूरे गांव में सियापा पसरा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फूलपुर में जहरीली शराब से शनिवार को एक और मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हो गई थी। एक व्यक्ति ने शनिवार को एसआरएन हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने अनुज्ञापी दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।
फूलपुर थाना क्षेत्र के अगरापट्टी के रहने वाला महेंद्र भी जहरीली शराब की भेंट चढ़ गया। सुबह उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था जहां दोपहर में उसकी सांसें थम गई। जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
फूलपुर में जहरीली शराब से पांच मौतों के मामले में रात भर चली जांच पड़ताल के बाद सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की ओर से फूलपुर थाने में तहरीर देकर अनुज्ञापी दंपत्ती समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई । उधर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस अफसरों ने बताया कि अनुज्ञप्ति श्याम बाबू जायसवाल उसकी पत्नी संगीता जायसवाल और एक सेल्समैन पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन तीनों के अलावा चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। उधर आबकारी विभाग की ओर से एहतियातन जिले भर के देसी शराब के ठेकों से सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं।
अफसरों ने बताया कि आगे किसी तरीके की दुर्घटना ना हो, इसके लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि गांव की कई अन्य लोगों ने भी सरकारी ठेके से ही खरीद कर शराब पी थी जो स्वस्थ हैं। ऐसे में मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगा।