फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: PDA will make such a road, where it will take heart to pass

Prayagraj : पीडीए बनाएगा ऐसी सड़क, जहां से गुजरने के लिए मचलेगा दिल

Thu, 28 Oct 2021 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: PDA will make such a road, where it will take heart to pass
Prayagraj News : डेमो - फोटो : प्रयागराज

पीडीए ने सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पार्ट थ्री योजना पर काम शुरू कर दिया है। संशोधित ब्लू प्रिंट के मुताबिक पत्थर गिरजाघर से हाईकोर्ट चौराहे तक की सड़क मॉडल के तौर पर विकसित की जाएगी। सड़क के दोनों किनारों की सर्विस लेन पर पार्किंग, पाथवे फुटपाथ पर आकर्षक बेंच लगाई जाएंगी। साथ ही रोड साइड डेकोरेटिव हेरिटेज लाइट भी लगेंगी। 

विज्ञापन


पीडीए की योजना के मुताबिक कुंभ के पहले से इस सड़क का कायाकल्प प्रस्तावित था, जो विभिन्न कारणों से बार-बार टलता रहा। साल भर पहले काम शुरू हुआ तो न्यायविद् हनुमान मंदिर हटाने का विवाद गहरा गया। तब से काम रुका था। अब अफसरों ने पत्थर गिरजाघर से हाईकोर्ट चौराहे तक ही सड़क को संवारने का संशोधित प्रस्ताव तैयार कराया। इस पर काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक इस सड़क के सुंदरीकरण पर करीब तीन करोड़ का खर्च प्रस्तावित है। मार्ग पर एलईडी लाइट लगाने के अलावा फुटपाथ और पाथवे पर रंगीन टाइल्स और ग्रीनरी की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। जलनिकासी की व्यवस्था के लिए नया अंडरग्राउंड नाला बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि कार्यदायी संस्था को यह काम पूरा करने के लिए नौ माह का समय दिया गया है, लेकिन कायाकल्प योजना छह महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के पास बनेगा नया चौराहा, बिना रुके गुजरेंगे वाहन
प्रयागराज। हाईकोर्ट के निकट स्थित न्यायविद् हनुमान मंदिर के सामने नया चौराहा बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह काम आम सहमति के आधार पर किया जाएगा। प्रस्ताव है कि न्यायविद हनुमान मंदिर का गर्भगृह यथावत रहेगा। आंबेडकर प्रतिमा स्थल से इतर नया चौराहा बनाया जाएगा। इस चौराहे से छह सड़कों को इस तरह से जोड़ा जाएगा, जिससे वाहन बिना बाधा निकल जाएं।

इस योजना में एमजी मार्ग पार्ट के साथ हाईकोर्ट की निर्माणाधीन पार्किंग की अहम भूमिका होगी। वहीं हनुमान मंदिर हटाने का विरोध कर रहे मोर्चा और अधिवक्ताओं से बातचीत का दौर जारी है। अब तक की बैठकों में हुई वार्ता के आधार पर पीडीए ने न्यायविद् हनुमान मंदिर के गर्भ गृह को न हटाने का फैसला लिया है। इस कार्य के लिए आम सहमति के बाद नए सिरे से कार्ययोजना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed