फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Pappu, a criminal injured in a police encounter, died after robbing a businessman

Prayagraj : पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश पप्पू की मौत, सराफा कारोबारी से की थी लूट

Wed, 04 Feb 2026 02:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 02:37 PM IST
सार

करछना थाना क्षेत्र के मझुआ नहर के पास 27 जनवरी को पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश पप्पू सोनकर की एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। सोहबतियाबाग थाना जॉर्ज टाउन निवासी पप्पू को घायल होने के बाद उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Pappu, a criminal injured in a police encounter, died after robbing a businessman
मुठभेड़ में घायल बदमाश पप्पू सोनकर की मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

करछना थाना क्षेत्र के मझुआ नहर के पास 27 जनवरी को पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश पप्पू सोनकर की एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। सोहबतियाबाग थाना जॉर्ज टाउन निवासी पप्पू को घायल होने के बाद उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार किए गए थे। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। चर्चा है कि हृदयगति रुकने से उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन

 

करछना थाना क्षेत्र में लूट को अंजाम देने वाले चार बदमाशों से बुधवार रात पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दो बदमाश पप्पू सोनकर और अरविंद सोनकर के पैर में गोली लगी थी। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर कर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था। दो बदमाश उमेश व विवेक फरार हो गए थे। 

विज्ञापन


22 दिसंबर को करछना थाना क्षेत्र के घोड़ेडीह गांव के पास सराफा कारोबारी चंदन सोनी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर दो किलो चांदी और 20 ग्राम सोना लूट लिया था और फरार हो गए थे। इसी तरह करछना थाना क्षेत्र के पूरा घीसन चौराह स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स की संचालिका कविता विश्वकर्मा 21 जनवरी की शाम स्कूटी से घर जा रही थीं। तेवरिया की पुलिया पर बाइक सवार बदमाशों ने कविता के सिर पर डंडे से वार किया और डेढ़ किलो चांदी, 6500 नकदी, डिजिटल तराजू व स्कूटी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू के खिलाफ दर्ज थे 22 मामले

घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए टीम बनाई। 27 जनवरी  की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोचने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोहबतियाबाग निवासी पप्पू सोनकर और अरविंद सोनकर के पैर में गोली लगी थी। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर एसआरएन ले आई। जबकि बारा थाना क्षेत्र निवासी उमेश कोल, सोहबतियाबाग झोपड़पट्टी निवासी विवेक सोनकर मौका पाकर फरार हो गए थे। पप्पू सोनकर के खिलाफ प्रयागराज के विभिन्न थानों में 22 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। प्रयागराज के अलग-अलग ग्रामीण इलाकों में लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed