फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Orderly suspect of Meja SDM found dead recently

प्रयागराज : मेजा एसडीएम का अर्दली संदिग्ध हाल में मृत मिला

Mon, 20 Dec 2021 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 10:19 PM IST
सार

मूल रूप से मांडा के कोषणाकला गांव का रहने वाला था। वह मेजा एसडीएम का अर्दली था। परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम को भी तैनात किया गया है, ऐसे में सोमवार को वह दिन भर उनके साथ था।

विज्ञापन
Prayagraj: Orderly suspect of Meja SDM found dead recently
मृत - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

मेजा एसडीएम विनोद कुमार पांडेय का अर्दली अमरनाथ शर्मा (59) संदिग्ध हाल में मृत मिला। उसका शव रामबाग फ्लाईओवर के नीचे पड़ा मिला। वह कुछ घंटों पहले शहर से नैनी स्थित अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकला था। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। जिसके बाद शव को मर्चरी भेजवा दिया गया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस जानकारी से इंकार करती रही। 

विज्ञापन


मूल रूप से मांडा के कोषणाकला गांव का रहने वाला था। वह मेजा एसडीएम का अर्दली था। परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम को भी तैनात किया गया है, ऐसे में सोमवार को वह दिन भर उनके साथ था। शाम को एसडीएम को उनकेआवास तक छोड़ने निकला और इसके बाद पैदल ही नैनी में रहने वाली बेटी के घर जाने को निकल गया। शाम करीब छह बजे के करीब वह संदिग्ध हाल में रामबाग फ्लाईओवर के नीचे मृत मिला।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल भेजवाया जहां से शव मर्चरी भेज दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि वह हादसे का शिकार हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि कोतवाली, कीडगंज व जार्जटाउन पुलिस इस बारे में जानकारी से इंकार करती रही। उधर मौत की खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। मृतक अगले साल मार्च में  रिटायर होने वाला था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed