फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj on third rank in corona cases and death due to covid

कोरोना से मौत, एक्टिव केसों में संगमनगरी सूबे में टॉप थ्री पर

Thu, 24 Sep 2020 07:22 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
prayagraj on third rank in corona cases and death due to covid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। हर दिन बढ़ रही कोविड संक्रमितों की संख्या के कारण संगमनगरी कोरोना से होने वाली मौतों और एक्टिव केसों में सूबे के टॉप थ्री शहरों में शामिल हो गया है। बुधवार को लखनऊ और कानपुर नगर के बाद यह जिला आगरा, मेरठ, गाजियाबाद को भी पीछे छोड़ चुका है। आंकड़ों के मुताबिक 23 सितंबर को शाम तीन बजे तक के दर्ज मामलों के आधार पर लखनऊ में 9610 एक्टिव केस रहे। कानपुर नगर में एक्टिव मरीजों की संख्या 4258 रही। वहीं प्रयागराज में एक्टिव केसों की संख्या दोनों शहरों से कम 3309 है, लेकिन चिंताजनक है। मौत के मामलों में लखनऊ और कानपुर नगर के आंकड़ों से काफी कम है। लखनऊ में कोविड से 630, कानपुर नगर में 616 मौतें हुईं, वहीं प्रयागराज में यह संख्या फिलहाल कंट्रोल रूम में 257 दर्ज है। मई से शुरू हुआ मौत का सि लसिला यहां थमा नहीं है। इस महीने कोविड से मरने वालों की औसत तीन मरीजों का है।
विज्ञापन


एलथ्री अस्पताल एसआरएन के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव के मुताबिक कोविड उपचार की आधुनिक व्यवस्थाएं यहां उपलब्ध हैं। कोविड संक्रमण के साथ अन्य गंभीर बीमारियां संक्रमितों की जान पर भारी पड़ रही हैं। संक्रमितों के मामले में टॉप फाइव शहरों में शामिल रहे आगरा के आंकड़े कोविड नियंत्रण का संकेत देते हैं। वहां अब एक्टिव केसों की संख्या 1000 के अंदर है जबकि मौत का आंकड़ा 120 पर टिका है। शासन के निर्देश पर कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के साथ संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने की बात अफसर कहते हैं। निर्देशों का अमल सभी बड़े शहरों मेें हो रहा है। हर जगह जांच का दायरा बढ़ा है, लेकिन संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ यहां मौत के मामले भी बढ़े हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन


कोविड जांच का दायरा बढ़ाकर चार हजार करने के साथ कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम तेज किया गया है। इससे संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोविड मरीजों को बेहतर उपचार मिले, इसकी व्यवस्थाएं की गई हैं। अब निजी अस्पतालों में भी नि:शुल्क कोविड जांच कराई जा रही है। स्थिति नियंत्रण में हैं। - मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed