{"_id":"5f0215ae8ebc3ea15824f207","slug":"prayagraj-news-youth-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, मचा रहा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, मचा रहा कोहराम
Sun, 05 Jul 2020 11:32 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नई झूंसी केवटाना इलाके में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के युवक के फांसी पर लटके होने की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। नई झूंसी केवटाना बस्ती निवासी अवधेश का 19 वर्षीय बेटा अरविंद ऐसी रिपयेरिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह उसने घर के भीतर कमरे में पंखे के चूल्ले में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद परिजनों को युवक के फांसी पर लटके होने की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। युवक के खुदकुशी किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बेकाबू हुआ ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, दूसरे ट्रक से टकराया
थाना क्षेत्र के रहिमापुर तिराहे के पास शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बेकाबू हुआ ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर को तोड़ते हुए बेकाबू ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी जख्मी हो गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ-साथ 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और जख्मी लोगों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। फाफामऊ के गद्दोपुर इलाके से एक ट्रक आलू की बोरियां लादकर छत्तीसगढ़ के लिए निकला था। झूंसी के रहिमापुर तिराहे के पास पहुंचते ही अचानक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया।
हादसे में ट्रक चालक वीरेंद्र सिंह और खलासी इंद्रराज सिंह निवासी कौशांबी जख्मी हो गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ-साथ 108 एंबुलेंस के ईएमटी संतोष भारतीया चालक विष्णु यादव के साथ मौके पर पहुंचे और जख्मी लोगों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दौरान यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा।