फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: worker hanged due to home squabbles

घरेलू कलह से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी

Sun, 05 Jul 2020 11:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: worker hanged due to home squabbles
hang

विज्ञापन

घरेलू कलह से नाराज मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ दिन पहले मायके गई पत्नी को पति की मौत की खबर मिली तो वह रोते बिलखते ससुराल पहुंची। थाना नवाबगंज ताजपुर उर्फ भीखनपुर निवासी विश्राम सरोज का पुत्र मुन्नालाल सरोज (35) मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। एक माह पूर्व बाहर से वह गांव में मनरेगा में काम कर रहा था। बताया जाता है कि पिछले 5 दिन पूर्व  मृतक मजदूर का उसकी पत्नी निर्मला देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था ।

दंपती के बीच कहासुनी के बाद पत्नी अपने मायके बुआपुर थाना सोरांव चली गई। अकेला मजदूर घर में रविवार की सुबह देखा गया था। दोपहर बाद मृतक का पिता मवेशी के लिए कमरे से भूसा निकालने गया तो बेटा घर की छत में फांसी लगाकर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस चौकी डांडी के दरोगा व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन


पौधरोपण कर पर्यावरण स्वच्छ रखने का दिया संदेश 
नवाबगंज (संवाद)। विकास खंड कौड़िहार के करीमउद्दीनपुर गांव में वन महोत्सव अभियान के तहत शनिवार को आरएएफ के जवानों द्वारा प्राथमिक विद्यालय समेत अन्य स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान कमांडर अवधेश कुमार सिंह ने कहा की वृक्ष हमें आक्सीजन देते हैं। वृक्ष का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। इस मौके पर ग्राम प्रधान समर बहादुर सिंह रहे। इसी क्रम में नवाबगंज के आनापुर निकट एक विद्यालय मेें भी पौधरोपण किया गया। इस दौरान समाजसेवी अनुपम मिश्र, अक्षत शाही, अनुज पांडेय, मनीषा पांडेय, नीता मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed