{"_id":"5f0214858ebc3e42fb10ad18","slug":"prayagraj-news-worker-hanged-due-to-home-squabbles","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी
Sun, 05 Jul 2020 11:27 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
hang
विज्ञापन
घरेलू कलह से नाराज मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ दिन पहले मायके गई पत्नी को पति की मौत की खबर मिली तो वह रोते बिलखते ससुराल पहुंची। थाना नवाबगंज ताजपुर उर्फ भीखनपुर निवासी विश्राम सरोज का पुत्र मुन्नालाल सरोज (35) मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। एक माह पूर्व बाहर से वह गांव में मनरेगा में काम कर रहा था। बताया जाता है कि पिछले 5 दिन पूर्व मृतक मजदूर का उसकी पत्नी निर्मला देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था ।
दंपती के बीच कहासुनी के बाद पत्नी अपने मायके बुआपुर थाना सोरांव चली गई। अकेला मजदूर घर में रविवार की सुबह देखा गया था। दोपहर बाद मृतक का पिता मवेशी के लिए कमरे से भूसा निकालने गया तो बेटा घर की छत में फांसी लगाकर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस चौकी डांडी के दरोगा व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
पौधरोपण कर पर्यावरण स्वच्छ रखने का दिया संदेश
नवाबगंज (संवाद)। विकास खंड कौड़िहार के करीमउद्दीनपुर गांव में वन महोत्सव अभियान के तहत शनिवार को आरएएफ के जवानों द्वारा प्राथमिक विद्यालय समेत अन्य स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान कमांडर अवधेश कुमार सिंह ने कहा की वृक्ष हमें आक्सीजन देते हैं। वृक्ष का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। इस मौके पर ग्राम प्रधान समर बहादुर सिंह रहे। इसी क्रम में नवाबगंज के आनापुर निकट एक विद्यालय मेें भी पौधरोपण किया गया। इस दौरान समाजसेवी अनुपम मिश्र, अक्षत शाही, अनुज पांडेय, मनीषा पांडेय, नीता मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन