माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर रात को शहर में जंगल में आग की तरफ फैली। कत्ल की जानकारी मिलते ही काल्विन अस्पताल रोड से लेकर पुराने शहर की दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। लोग घरों से बाहर निकल पड़े। गलियों में तमाशबीनों की भीड़ लग गई। हर तरफ कोहराम मच गया। हत्या के बाद शहर की सड़कों पर पुलिस के वाहनों के हूटरों के शोर के बीच दुकानें बंद होने लगीं। चकिया में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की गई। कई एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
Prayagraj News Updates : अतीक-अशरफ को गोलियों से उड़ाए जाने के बाद गिरे दुकानों के शटर, शहर में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:25 AM IST
सार
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर रात को शहर में जंगल में आग की तरफ फैली। कत्ल की जानकारी मिलते ही काल्विन अस्पताल रोड से लेकर पुराने शहर की दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन