{"_id":"5f0216768ebc3e42d966e076","slug":"prayagraj-news-two-killed-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार की टक्कर से दो लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार की टक्कर से दो लोगों की मौत, पांच घायल
Sun, 05 Jul 2020 11:35 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। पांच लोगों का अभी इलाज चल रहा है। सोरांव क्षेत्र के मलाक हरहर गांव के प्रमोद कुमार पांडेय (56) रायबरेली में रजिस्ट्रार आफिस में क्लर्क के पद तैनात थे। वह छुट्टी पर अपने घर आए थे और रविवार को सुबह गुरू पूर्णिमा पर्व पर बाइक से अपनी पत्नी आशा पांडेय के साथ फाफामऊ गंगा घाट पर स्नान करने गए थे।
विज्ञापन
गंगा स्नान करके लौटते समय गांव के सामने पीछे से एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। कार बाइक में टक्कर मारते हुए पटरी पर लेटी हुई एक वृद्धा जग्गी देवी को रौंदते हुए पेड़ में टकरा गई। हादसे में प्रमोद कुमार पांडेय, आशा पांडेय, जग्गी देवी, कार चालक धीरज सोनी एवं कार पर सवार दो महिला एवं एक बच्चा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रमोद कुमार पांडेय, जग्गी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। शेष घायलों का इलाज चल रहा है। मौत की सूचना पहुंचते ही दोनों घर में कोहराम मच गया। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन