फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: sharpening of ashraf close friends

अशरफ के करीबियों की धरपकड़ तेज, कई जगह दबिश

Sun, 05 Jul 2020 11:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: sharpening of ashraf close friends
पुलिस ने पूर्व सपा विधायक खालिद अजीम को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

अशरफ के करीबियों की धरपकड़ तेज हो गई है। रविवार को पुराने शहर के कई इलाकों समेत कौशांबी के पूरामुफ्ती और करारी इलाकों में दबिश दी। अशरफ से पूछताछ के दौरान उसके कई सहयोगियों के नाम पता चले हैं। अशरफ के सहयोगियों को पकड़ने के अलावा पुलिस अब उन मुकदमों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है, जिनमें अशरफ को जमानत मिल गई थी। उन्हें दोबारा खोला जाएगा और फिर से अशरफ की भूमिका की जांच की जाएगी। जिन मुकदमों में अशरफ वांटेड था, उनमें पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड लेने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन


अशरफ को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उसके करीबियों और सहयोगियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। रविवार को करेली धूमनगंज, कसारी मसारी, राजरूपपुर, मरियाडीह और कौशांबी के पूरामुफ्ती व करारी इलाकों में दबिश दी गई। पुलिस के पास अशरफ के करीबियों की सूची है। उन्हें खोजा जा रहा है।
विज्ञापन


इनसे पूछताछ की जाएगी और उनकी संपत्तियों तथा अन्य बातों की जांच होगी। इसके बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर सहयोगियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। पुलिस को कई ऐसे सफेदपोशों के नाम पता चले हैं, जो अभी तक पुलिस रिकॉर्ड में कभी थे ही नहीं। अशरफ के खिलाफ दर्ज हुए पुराने मुकदमों में उनकी भूमिका खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अशरफ के खिलाफ तकरीबन 35 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश में वह जमानत पर है। पुलिस देख रही है कि कहीं कमजोर पैरवी के कारण तो उसे जमानत नहीं दे दी गई। अगर ऐसा हुआ तो दोबारा केस खोलकर मजबूत ढंग से अदालत में पैरवी की जाएगी।

फरारी के दौरान अशरफ पर कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस प्रयास करेगी कि इन मुकदमों में उसे अशरफ की कस्टडी रिमांड मिल जाए ताकि अशरफ से पूछताछ का मौका मिले। कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उससे कई मुकदमों में पूछताछ करेगी। कई मुकदमों में गवाह मुकर गए थे। पता लगाया जाएगा कि कहीं वह धमकियां दबाव में तो नहीं मुकरे थे। अगर ऐसा हुआ तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

लाइसेंसी असलहा अब तक नहीं मिला
प्रयागराज। अशरफ के नाम से जो लाइसेंसी असलहा था। उसके बारे में अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। गुरुवार को पूछताछ के दौरान अशरफ ने बताया था कि वह जब यहां से फरार हुआ था तो घर में ही असलहा रखकर चला गया था। इसके बाद उसे नहीं मालूम कि असलहा कहां है। इस मामले में उसके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हो चुकी है लेकिन पूछताछ के बाद भी यह नहीं पता चल पाया कि उसका लाइसेंसी असलहा आखिर है कहां। कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद इस बात का खुलासा होने की उम्मीद है।


- अशरफ के सहयोगियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनकी खोजबीन की जा रही है। मुकदमों में उनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने उसके सहयोगियों की सूची बनाई है। उन सब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश सिंह, एसपी सिटी प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed