{"_id":"5ef8d6a98ebc3e431d5dc5f3","slug":"prayagraj-news-sc-girl-s-miscarriage","type":"story","status":"publish","title_hn":" अनुसूचित जाति की युवती का कराया गर्भपात, दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति की युवती का कराया गर्भपात, दो पर मुकदमा
Sun, 28 Jun 2020 11:13 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
गर्भपात
दो युवकों ने एक अनुसूचित जाति की युवती के साथ अवैध संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर जबरन गर्भपात कराया दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घर से फरार हैं। थाना मऊआइमा के एक गांव की अनुसूचित जाति की युवती का आरोप है कि गांव के दो युवकों द्वारा दो वर्ष पूर्व से झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए जाते रहे।
विज्ञापन
जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपियों द्वारा जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया। घटना मामले में पुलिस पीड़िता की तहरीर पर महमदपुर सरांय अली गांव निवासी चांद बाबू उर्फ सरताज पुत्र महमूद आलम एवं नीकू पुत्र ममन के खिलाफ आईपीसी की धारा 497, 313, 323, 504, 506 एवं एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
अवैध कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की है। पुलिस महिला को मुचलके पर जमानते दे दी है। मऊआइमा पुलिस के मुताबिक उधवपुर खगिया गांव निवासिनी प्रभावती देवी पत्नी छेदी लाल को अवैध 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मुचलके पर महिला को जमानत में छोड़ दी है।
विज्ञापन