फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj News: PM-CM pleads to open monasteries and temples across the country, Akhara Council President Narendra Giri sent a letter

देश भर के मठ-मंदिरों को खोलने की पीएम-सीएम से गुहार, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने भेजी चिट्ठी

Sat, 09 May 2020 12:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 May 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
prayagraj News: PM-CM pleads to open monasteries and temples across the country, Akhara Council President Narendra Giri sent a letter
narendra giri
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने लॉक डाउन में बंद देश भर के मठ -मंदिरों को खोले जाने के लिए शुक्रवार को आवाज उठाई। इसके लिए परिषद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और महामंत्री महंत हरि गिरि के अलावा अन्य पदाधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र को भेजकर मठ-मंदिरों को खोलने की गुहार लगाई गई। पत्र में कहा गया है कि जिस तरह से आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोले जाने का केंद्र और राज्य सरकारों ने आदेश जारी किया है,उसी तरह अब देश के सभी छोटे-बड़े, मठ- मंदिरों को भी श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


परिषद की ओर से कहा गया है कि सभी मठ और मंदिर प्रबंधन कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार और डब्लूएचओ के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेंगे। परिषद के अध्यक्ष ने कहा है कि मंदिर खुलने पर मंदिर प्रबंधन और पुजारी हैंडवाश, मॉस्क की व्यवस्था रखेंगे। श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए निश्चित दूरी पर लाइन लगवाकर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद की ओर से पीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कोरोना महामारी को लेकर पिछले डेढ़ माह से देश में लॉक डाउन है और लगभग दो माह से मंदिरों के कपाट बंद हैं। ऐसे में मंदिरों में पुजारियों और अन्य कर्मचारियों के मानदेय देने में भी बहुत कठिनाई आ रही है। कहा गया है कि मंदिर खुलने पर दर्शनार्थी अपने आराध्य से कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए प्रार्थना भी कर सकेंगे।


सनातन परंपरा में लोगों का ऐसा विश्वास है कि आराधना से लोगों के कष्ट दूर होते हैं। लेकिन मंदिर बंद होने से लोग अपने आराध्य से प्रार्थना भी नहीं कर पा रहे हैं। महंत नरेंद्र गिरि ने गृह मंत्री से आग्रह किया है कि वह हर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दें कि सभी मठ -मंदिरों को खोलने की व्यवस्था की जाए। परिषद के अध्यक्ष ने देश में कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉक डाउन के पीएम मोदी के फैसले की सराहना भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed