फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: On the third day after the arrival of the sister, the body of the media person was cremated

Prayagraj News : बहन के पहुंचने पर तीसरे दिन मीडियाकर्मी के शव का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

Sun, 26 Oct 2025 03:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Oct 2025 03:48 PM IST
सार

धूमनगंज के बमरौली शकुंतला कुंज कालोनी निवासी मीडियाकर्मी एलएन सिंह की हत्या के तीसरे दिन शनिवार की शाम को बहन के आने पर रसूलाबाद में परिजनों ने गम और गुस्से के बीच शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
Prayagraj News: On the third day after the arrival of the sister, the body of the media person was cremated
पत्रकार एलएन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

    विज्ञापन

धूमनगंज के बमरौली शकुंतला कुंज कालोनी निवासी मीडियाकर्मी एलएन सिंह की हत्या के तीसरे दिन शनिवार की शाम को बहन के आने पर रसूलाबाद में परिजनों ने गम और गुस्से के बीच शव का अंतिम संस्कार किया। गमगीन माहाैल में बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। पुणे में रहने वाली बड़ी बहन संगीता के प्रयागराज न पहुंचने की वजह से बीते रोज शव को पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा गया था। शनिवार दोपहर के समय बहन के आने पर परिवार के लोग शव को घर ले गए। इस दाैरान रोते बिलखते परिजनों के बीच पत्नी और बहन बदहवास हो गईं, जिन्हें मुश्किल से लोगों ने संभाला। परिजनों की चीत्कार से पूरी कालोनी गूंज उठी।



हृदय विदारक दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद शाम करीब चार बजे रसूलाबाद घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। एलएन सिंह की हत्या ने उनके परिजनों को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। घटना से इकलाैते बेटे के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। अब पत्नी और बेटा ही एक-दूसरे का सहारा हैं। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि शनिवार को पत्रकार के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले हत्यारोपी विशाल को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही हत्या की मुख्य वजह को सामने लाने के लिए विशाल के साथी साहिल और उसकी मां विजेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed