{"_id":"5ee504d98ebc3e432e609750","slug":"prayagraj-news-next-month-bus-for-mp-and-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड के लिए अगले माह शुरू होंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड के लिए अगले माह शुरू होंगी बसें
Sun, 14 Jun 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से रोडवेज बसों का था चक्का जाम, रात से शुरू हुआ बसों का संचालन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के प्रयागराज रीजन से अंतर्राज्यीय बसों का संचालन 1 जुलाई से होगा। रोडवेज प्रशासन ने इस माह अंतर्राज्यीय बसों का संचालन करने से इनकार कर दिया है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि प्रयागराज से दिल्ली के साथ उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए सीधी बस के लिए अभी लोगों को जुलाई माह तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा वर्तमान समय प्रयागराज रीजन के बस स्टेशनों से बसे तभी रवाना होगी जब उसमें न्यूनतम 20 यात्री सवार होंगे। लॉकडाउन लगने के पूर्व प्रयागराज से दिल्ली मध्य प्रदेश के अमरकंटक, रीवा, शहडोल, सागर एवं उतराखंड के हल्द्वानी आदि जिलों के लिए नियमित रूप से बसें संचालित हो रही थी।
विज्ञापन
अनलॉक होने के बाद 1 जून से राज्य सरकार द्वारा बसों का संचालन तो शुरू किया गया लेकिन वह अभी प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए ही संचालित हो रही हैं। वर्तमान समय दिल्ली की बसें गाजियाबाद के कौशांबी तक एवं हल्द्वानी वाली बसें बरेली तक ही जा रही हैं। प्रदेश के बाहर के जिलों के लिए बस एक अब शुरू की जाए।
विज्ञापन
उसे लेकर आज क्षेत्रीय प्रबंधक टी के एस बिसेन कि लखनऊ स्थित रोडवेज के सीनियर अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। तय हुआ कि अंतर्राज्यीय बसों का संचालन अगले माह से शुरू किया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बसों का लोड फैक्टर बहाने के लिए तय किया गया है कि जब तक एक बस में न्यूनतम 20 लोग ना बैठ जाए तब तक बस स्टेशन से बसों को रवाना नहीं किया जाएगा। इसके अलावा एसी बसों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।