फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news local

Prayagraj News: एसआई भर्ती-2023 में यूपी-बिहार से 1.93 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news local
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा तीन, चार और पांच अक्तूबर को आयोजित होनी है। एसआई भर्ती-2023 परीक्षा के लिए देश भर से आठ लाख 17 हजार 838 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें से एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यूपी और बिहार से एक लाख 93 हजार 434 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन अभ्यर्थियों के लिए दोनों राज्यों के 15 शहरों में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

एसआई भर्ती-2023 परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और तीसरी पाली की परीक्षा शाम चार से छह बजे तक होगी। परीक्षा में यूपी के आगरा में सात केंद्रों पर 21 हजार 185, बरेली में तीन केंद्रों पर नौ हजार 567, गोरखपुर में तीन केंद्रों पर पांच हजार 805, झांसी में दो केंद्र पर चार हजार 725, कानपुर में छह केंद्रों पर 19 हजार 169, लखनऊ के दस केंद्रों पर 26 हजार 680, मेरठ में पांच केंद्रों पर 19 हजार 756, प्रयागराज में नौ केंद्रों पर 20 हजार 205, सीतापुर में दो केंद्रों पर एक हजार 994, और वाराणसी में आठ केंद्रों पर 19 हजार 217 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

वहीं, बिहार में भागलपुर के दो केंद्रों पर तीन हजार 268, गया के दो केंद्रों पर चार हजार 301, पूर्णिया में एक केंद्र पर दो हजार 349, मुजफ्फरपुर के दो केंद्रों पर सात हजार 925 और पटना के दस केंद्रों पर 27 हजार 288 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed