नवाबगंज के लखनऊ राजमार्ग स्थित कठौआपुल के पास बेकाबू ट्रक ने रविवार सुबह साइकिल सवार दो छात्रों मुकेश सरोज और अंकित विश्वकर्मा को रौंद दिया। एक छात्र की मौके पर मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर एंबुलेंस व पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने जब ग्रामीणों को हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग व लाठीचार्ज करना पड़ा।
2 of 5
prayagraj news : लालगोपालगंज में ट्रक की टक्कर से दो किशोरों की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ।
- फोटो : prayagraj
नवाबगंज इलाके के इब्राहिमपुर निवासी मुकेश सरोज (16) पुत्र राम आसरे पड़ोसी दोस्त अंकित विश्वकर्मा (15) पुत्र अरविंद विश्वकर्मा के साथ रविवार सुबह पांच बजे साइकिल से शृंगवेरपुरधाम गंगा स्नान के लिए निकला था।
3 of 5
prayagraj news : लालगोपालगंज में ट्रक की टक्कर से दो किशोरों की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ।
- फोटो : prayagraj
घर से सौ मीटर दूर लखनऊ हाईवे पर कठौआपुल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में मुकेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि अंकित की सांसें चल रही थीं। पुलिस और एंबुलेंस के घंटे भर तक न पहुंचने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीण चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए।
4 of 5
prayagraj news : लालगोपालगंज में ट्रक की टक्कर से दो किशोरों की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ।
- फोटो : prayagraj
बाद में पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की, फिर लाठीचार्ज किया, जिससे महिलाओं समेत कई ग्रामीण घायल हो गए। काफी देर तक हाईवे पर अफरातफरी मची रही।
5 of 5
prayagraj news : लालगोपालगंज में ट्रक की टक्कर से दो किशोरों की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ।
- फोटो : prayagraj
उधर घायल अंकित को प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।