{"_id":"5eb17dfa8ebc3e908b26041c","slug":"prayagraj-news-in-hindi-prayagraj-s-doctor-went-to-save-american-citizens","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी नागरिकों को बचाने में गई प्रयागराज के चिकित्सक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी नागरिकों को बचाने में गई प्रयागराज के चिकित्सक की जान
Tue, 05 May 2020 10:06 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
अमेरिका के शिकागो में रह रहे करछना निवासी चिकित्सक सिद्धार्थ सिंह की कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है। अमेरिका में डॉ सिद्धार्थ की कोरोना संक्रमण से मौत की खबर आने के बाद घर-परिवार से लेकर रिश्तेदारों और परिचितों तक गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। पता चला है कि संक्रमण से जान गंवाने वाले चिकित्सक के पिता डॉ रघुराज सिंह समेत उनके परिवार केपांच अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी का अमेरिका के वाशिगंटन डीसी में इलाज चल रहा है।
पांच दशक पहले करछना के रघुराज सिंह ग्वालियर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद उसी शहर के जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। 1972 में वह अमेरिका के न्यूयार्क में चले गए। वहां सरकारी अस्पताल में न्यूरो सर्जन के पद पर सेवा देने लगे। कुछ वर्षों बाद पत्नी और बच्चों को साथ लेकर गए और फिर वहीं बस गए। सिद्धार्थ सिंह की पैदाइश करछना स्थित उनके गांव में ही हुई थी।
वह भी अमेरिका में पढ़ाई के बाद चिकित्सक बन गए और शिकागो स्थित एक सरकारी अस्पताल में नियुक्त हुए। बीते दिनों कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान ही सिद्धार्थ संक्रमित हो गए थे। शिकागो से कुछ दिन पहले पिता से मिलने न्यूयार्क गए थे। दो दिन बाद वहां से शिकागो लौटे थे। संक्रमण के पांचवें दिन ही डॉ सिद्धार्थ की मौत हो गई। जिसकी जानकारी उनके गांव करछना पहुंचते ही परिवारीजनों व शुभेच्छुओं में शोक की लहर दौड़ गई। सिद्धार्थ के माता, पिता, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी कोरोना से पाजिटिव पाए गए।