फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Four youths of Madhya Pradesh had blown up the necklace and cash of the judge's relative, the police raided in search

Prayagraj News : मध्य प्रदेश के चार युवकों ने उड़ाया था जज के रिश्तेदार का हार-नकदी, तलाश में पुलिस ने दी दबिश

Mon, 16 May 2022 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 May 2022 12:19 AM IST
सार

घटना 12 मई को होटल कान्हा श्याम में हुई थी। हाईकोर्ट के जज के भतीजे की शादी समारोह होटल में था। इसी दौरान हीरों का हार-1.40 लाख नकदी व आईफोन भरा बैग चुरा लिया गया। मामला हाईकोर्ट जज से जुड़ा था, ऐसे में पुलिस विभाग के आला अफसर खुद जांच पड़ताल में जुट गए।

विज्ञापन

विस्तार

सिविल लाइंस में होटल से हाईकोर्ट के जज के रिश्तेदार का हीरों का हार व 1.40 लाख नकदी मध्य प्रदेश के चार युवकों ने चोरी किये थे। पुलिस ने इनकी पहचान कर ली है और इनकी तलाश में दबिश  दे रही है। चारों युवक मेहमान बनकर शादी समारोह में शामिल होेते थे और मौका पाते ही नकदी-कीमती सामान उड़ाकर गायब हो जाते थे।

विज्ञापन


घटना 12 मई को होटल कान्हा श्याम में हुई थी। हाईकोर्ट के जज के भतीजे की शादी का समारोह होटल से था। इसी दौरान हीरों का हार-1.40 लाख नकदी व आईफोन भरा बैग चुरा लिया गया था। मामला हाईकोर्ट जज से जुड़ा था, ऐसे में पुलिस विभाग के आला अफसर खुद जांच पड़ताल में जुट गए। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने होटल से लेकर सिविल लाइंस इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल कराई।
विज्ञापन

 

पुलिस ने होटल स्टाफ से की पूछताछ
साथ ही होटल स्टाफ समेत तमाम लोगों व संदिग्धों से पूछताछ की जिसके बाद आरोपियों का सुराग मिल गया। सूत्रों का कहना है कि घटना को अंजाम देने में चार युवक शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह मध्य प्रदेश के रायगढ़ के रहने वाले हैं।

साथ ही नैनी में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। वह शादी समारोहों में महंगे कपड़े पहनकर मेहमान बनकर शामिल होते हैं। साथ ही मौका पाकर नकदी-गहने व अन्य कीमती सामान उड़ाकर भाग निकलते हैं। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक और गेस्ट हाउस में भी पहुंचे थे आरोपी
सूत्रों का कहना है कि होटल में वीडियो फुटेज के जरिए घटना में शामिल दो युवकों की तस्वीर पुलिस को मिली थी। होटल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों से उनकेदो अन्य साथियों का भी पता चल गया। यह भी पता चला कि चारों युवक घटना के अगले ही दिन यानी 13 मई को सहसों में आयोजित एक शादी समारोह में भी चोरी की नीयत से पहुंचे थे। लेकिन वह अपनी कोशिश में नाकाम रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed