फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news:entrepreneurs asked for 20 percent additional loan

नौ हजार छोटे उद्यमियों ने मांगा 20 फीसदी अतिरिक्त कर्ज

Sat, 04 Jul 2020 10:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news:entrepreneurs asked for 20 percent additional loan
लोन लेने के लिए फर्जी दस्तावेज

आर्र्थिक तंगी से जूझ रहे नौ हजार छोटे उद्यमियों ने बैंकों से अतिरिक्त कर्ज की मांग की है। यह वह संख्या है जिनके अतिरिक्त लोन स्वीकृत हो चुके हैं। ऐसे में इस संख्या में और अभी और बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। लॉकडाउन के दौरान कारखानों में तालाबंदी की वजह से उद्यमियों का पूरा कारोबार ठप हो गया है। इससे खासतौर पर, लोन लेकर उद्योग लगाने वालों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।जिले में 18 हजार से अधिक ऐसे उद्यमी हैं जिन्होंने लोन लेकर कारखाना लगाया है लेकिन अभी तक कर्ज चुकता नहीं हुआ है।

विज्ञापन


यानी, अभी इन्हें बैंक की किस्त भी चुकानी है। ऐसे में इनकी मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए सरकार की ओर से ऐसे उद्यमियों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त लोन देने की योजना शुरू की गई है। इसके लिए उनसे कोई गारंटी नहीं ली जाएगी। सहायक अग्रणी बैंक प्रबंधक बिलाल अहमद ने बताया कि इसके अंतर्गत करीब नौ हजार उद्यमियों के अतिरिक्त लोन स्वीकृत हो गए हैं। अन्य आवेदन आए हैं। उनकी भी प्रक्रिया चालू है।
विज्ञापन

 
पटरी दुकानदारों को मिलेगा 10 हजार रुपये का लोन
पटरी दुकानदारों के लिए भी 10 हजार रुपये लोन की योजना शुरू की गई है। इसकी कोई गारंटी नहीं ली जाएगी। योजना का लाभ नगर निगम में पंजीकृत पटरी दुकानदारों को मिलेगा। हालांकि सभी पटरी दुकानदारों को इसका लाभ मिल पाएगा इसे लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। नगर निगम में कुल 13855 दुकानदार पंजीकृत हैं। इसके विपरीत इनमें से करीब दो हजार दुकानदारों ने ही 300 रुपये फीस जमा की। अफसरों का कहना है कि फीस जमा करने वालों को ही योजना में शामिल किया जाएगा। हालांकि, शेष दुकानदारों को फीस जमा करके पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है। इसकी प्रक्रिया शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed