{"_id":"5f01fe37ea99e650483025f9","slug":"prayagraj-news-dileep-mishra-accused-of-assaulting-nandi-will-be-imprisoned-action-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नंदी पर हमले के आरोपी दिलीप मिश्रा की बदलेगी जेल, कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नंदी पर हमले के आरोपी दिलीप मिश्रा की बदलेगी जेल, कार्रवाई शुरू
Sun, 05 Jul 2020 09:52 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: Dilip Mishra
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी पर हमले के आरोपी दिलीप मिश्रा को गैर जनपद की जेल भेजे जाने की तैयारी है। वह अभी प्रॉपर्टी डीलर व सपा नेता की हत्या की साजिश रचने के आरोप मेें नैनी जेल में बंद है। इसके लिए एसएसपी की ओर से शासन को पत्र भेजा गया है।
चाका का पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा बसपा शासनकाल में मंत्री नंदी पर हमले का आरोपी है। उस पर सिर्फ प्रयागराज जनपद में 46 मुकदमे दर्ज हैं। करीब एक महीने पहले दिलीप तब फिर चर्चा में आया जब औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कला गांव स्थित उसके कॉलेज से एक लाख का इनामी शूटर अखंड प्रताप सिंह उर्फ नीरज गिरफ्तार किया गया।
उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरएसएस से जुड़े एक नेता व प्रॉपर्टी डीलर के अलावा सपा नेता की हत्या करने के लिए उसे दिलीप ने अपने कॉलेज में बुलाकर ठहराया था। नीरज के साथ ही पुलिस ने दिलीप के बेटे को भी गिरफ्तार किया था और तीन दिन बाद दिलीप को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों का कहना है कि दिलीप भले ही जेल में हो लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। उसके पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए इस बात की भी पूरी आशंका है कि जेल में रहते हुए भी वह अपने गुर्गों के जरिये आपराधिक गतिविधियां संचालित कर सकता है। ऐसे में उसे गैरजनपद स्थानांतरित किए जाने की तैयारी है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि दिलीप को गैर जिला जेल स्थानांतरित किए जाने की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।