फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Deputy CMO accused of financial irregularities, investigation committee formed

Prayagraj News : डिप्टी सीएमओ पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप, डीएम ने गठित की जांच कमेटी

Tue, 15 Jul 2025 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 11:25 PM IST
सार

सीएमओ कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ. हेमंत सिंह पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है।

विज्ञापन
Prayagraj News Deputy CMO accused of financial irregularities, investigation committee formed
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएमओ कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ. हेमंत सिंह पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है जो 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं डॉ. हेमंत सिंह ने सभी आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन

 

राममिलन की शिकायत के अनुसार डॉ. हेमंत सिंह ने 2017 से 2024 तक चाका सीएचसी में अधीक्षक रहते हुए सरकारी आवास होने के बावजूद मकान का किराया भत्ता लिया। उन पर जननी सुरक्षा योजना, रोगी कल्याण समिति और ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण समिति के फंड में अनियमितता के भी आरोप हैं।

विज्ञापन

वहीं डॉ. हेमंत सिंह का कहना है कि जननी सुरक्षा योजना और पोषण समिति के फंड से अधीक्षक का कोई लेनदेन नहीं होता। उन्होंने बताया कि सीएचसी चाका में अधीक्षक आवास रहने योग्य नहीं था, इसलिए एचआरए लिया। उनसे पहले भी कई अधीक्षकों ने एचआरए लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में यह भी बताया गया है कि डॉ. हेमंत सिंह सरकारी नियमों के विपरीत पिछले दस वर्षों से प्रयागराज में ही तैनात हैं। वर्तमान में वह सीएमओ कार्यालय में गैर संचारी रोग और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हैं।

जिलाधिकारी द्वारा मामले की जांच के लिए गठित की गई समिति में एडीएम सिटी सत्यम मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार और सीएमओ डॉ. अरुण कुमार तिवारी को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed