{"_id":"5f4969e08ebc3e4ad42a4327","slug":"prayagraj-news-dabangs-slapped-the-soldier-in-public-for-stopping-for-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चेकिंग के लिए रोका तोे दबंगों ने सरेआम सिपाही को जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चेकिंग के लिए रोका तोे दबंगों ने सरेआम सिपाही को जड़े थप्पड़
Sat, 29 Aug 2020 10:19 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवकुटी के मेहंदौरी में दबंगों ने दुस्साहसिक घटना की। यहां चेकिंग के लिए रोकने पर सफारीसवार दो लोगों ने सिपाही को सरेआम एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना से पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। लेकिन, कार्रवाई तो दूर, इंस्पेक्टर घटना की जानकारी से ही इंकार करते रहे।
घटना बृहस्पतिवार शाम छह से सात बजे के बीच हुई। मेहंदौरी चौकी के पास पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग में लगे हुए थे। इसी दौरान फाफामऊ की ओर से आ रही बिना नंबर की सफारी गाड़ी को चेकिंग में लगे सिपाही ने रोक लिया।
गाड़ी में हूटर लगा था जिसे देख उसने भीतर बैठे दो लोगों से इसकी वजह पूछी। इतना सुनते ही दोनों भडक़ उठे और नीचे उतरकर सिपाही को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए और फिर वहां से चला गया।
विज्ञापन
यह देख अन्य पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। बताया जाता है कि सफारी ईश्वरशरण चौकी क्षेत्र मेें रहने वाले दबंग की है जो सत्ताधारी दल से जुड़े नेता का रिश्तेदार है। यही वजह रही कि सिपाही से मारपीट के मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा शिवकुटी पुलिस घटना को छिपाती रही।
इंस्पेक्टर महेश सिंह से पूछा गया तो उन्होंने पहले तो घटना की जानकारी से ही इंकार किया। बाद में कहा कि कहासुनी हुई होगी तो मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले में एसपी सिटी दिनेश कुमार ङ्क्षसंह का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। जांच कराई जाएगी। पुलिसकर्मी से मारपीट हुई है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।