Prayagraj News : करछना हिंसा के आरोपियों से मिलने जेल पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पुलिस से नोकझोंक
Prayagraj News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और बाराबंकी के सांसद तनु पुनिया के साथ नैनी जेल पहुंचे। उन्होंने करछना हिंसा के मामले में जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात की। अजय राय को शिकायत मिली थी कि जेल प्रशासन जेल में बंद भड़ेवरा हिंसा के आरोपियों से किसी को मिलने नहीं दे रही है।
विस्तार
Prayagraj News Today : भीम आर्मी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण को नजरबंद करने के बाद करछना में भड़की हिंसा और आगजनी के मामले में जेल में बंद आरोपियों से मिलने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को नैनी जेल पहुंचे। वाहनों के लंबे काफिले और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जेल पर पहुंचे अजय राय को जेल प्रशासन ने जेल से कुछ दूर पहले ही रोक लिया।
अजय राय के साथ इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और बाराबंकी के सांसद तनु पुनिया भी थे। जेल के अंदर जाने को लेकर जेल प्रशासन से नोकझोंक हुई। बाद में अजय राय और दोनों सांसदों को जेल में अंदर जाकर मुलाकात करने की अनुमति दी गई, जबकि अन्य नेताओं को बाहर ही रोक दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे और जेल अधीक्षक एसपी सिंह तीन लोगों के अलावा अन्य किसी को जेल के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी।
परिजनों को ढांढ़स बंधाने बेदौली गांव पहुंचे सांसद उज्ज्वल रमण सिंह
शनिवार को स्थानीय सांसद उज्ज्वल रमण सिंह बेदौली गांव पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया जो दो रोज पहले खनन किए हुए गड्ढे में डूब गए थे। सांसद ने उप जिलाधिकारी मेजा से वार्ता कर परिवार को आर्थिक मदद, बिजली और आवागमन के लिए रास्ते की व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान सांसद ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
सांसद के साथ सांसद के प्रतिनिधि विनय कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन पप्पू यादव, मुखिया यादव, प्रदीप पाण्डेय, दिलावर सिंह, काशी नरेश यादव, शिवकैलाश यादव, विमल पासी, अंशू सिंह, वीरेंद्र सिंह पटेल, विशाल पटेल, विनोद यादव सहित कई समर्थक रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.