{"_id":"5f11fdb98ebc3e637f2bb848","slug":"prayagraj-news-city-desk-news-ald281309951","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद से की गई निगमकर्मियों की शिकायत, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद से की गई निगमकर्मियों की शिकायत, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद से की गई निगमकर्मियों की शिकायत, थाने में दी तहरीर
-भाजपा पार्षद का आरोप, अवैध वसूली से रोकने पर खुन्नस में दर्ज कराई एफआईआर
-कर्नलगंज थाने में व्यापारियों संग पहुंचे थे पार्षद
प्रयागराज। कटरा बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन जांच अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को नगर निगम अफसरों की शह पर कर्मचारियों की ओर से की गई अवैध वसूली की शिकायत सांसद से की गई है। मामले में बीचबचाव करने पहुंचे भाजपा पार्षद और पीड़ित व्यापारियों ने निगमकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को अलग-अलग तीन तहरीरें दी।
भाजपा पार्षद आनंद अग्रवाल के मुताबिक नगर निगम के अफसरों और कर्मचारियों ने उन्हें खुद बुलाया। बाद में आक्रोशित व्यापारियों को वसूली की रकम वापस कराई गई। इसी खुन्नस में उनके और व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सांसद केसरी देवी पटेल को घटना की जानकारी देकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं जांच अभियान में शामिल जोनल अधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि हमने पार्षद की मौजूदगी में हंगामे की तहरीर दी थी। उन्होंने खुद या निगमकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने से अनभिज्ञता जताई है।