फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Case filed against five people including wife of former MLA Vijay Mishra for occupying

Prayagraj News : गैंगस्टर में कुर्क जमीन-मकान कब्जाने में पूर्व विधायक विजय मिश्र की पत्नी समेत पांच पर मुकदमा

Mon, 04 Aug 2025 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 07:34 PM IST
सार

Vijay Mishra News : हंडिया में माफिया पूर्व विधायक विजय मिश्रा की गैंगस्टर में कुर्क जमीन व मकान कब्जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में स्थानीय लेखपाल की ओर से उसकी पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Prayagraj News Case filed against five people including wife of former MLA Vijay Mishra for occupying
विजय मिश्रा, पूर्व विधायक। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया में माफिया पूर्व विधायक विजय मिश्रा की गैंगस्टर में कुर्क जमीन व मकान कब्जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में स्थानीय लेखपाल की ओर से उसकी पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

अखिलेश कुमार यादव हंडिया में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। बढ़ौली क्षेत्र में मूल तैनाती के साथ ही उनके पास मौजूदा समय में सराय सिविल उर्फ खपटिहा का अतिरिक्त प्रभार है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि भदोही की ज्ञानपुर सीट से पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ 2003 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा फूलपुर थाने में दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

इस मुकदमे के आधार पर 24 अक्तूबर 2009 में खपटिहा गांव में स्थित माफिया व उसकी पत्नी रामलली मिश्रा की 0.2970 हेक्टेयर जमीन व एक दो मंजिला मकान तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट राजीव अग्रवाल के आदेश पर गैंगस्टर में कुर्क कर दिया गया था। एसडीएम हंडिया को उक्त संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जांच करने पर यह पता चला कि रामलली मिश्रा व उनके सहयोगियों सतीश मिश्रा, आशीष मिश्रा, प्रेमशंकर मिश्रा ने जोताई कराकर उक्त भूमि पर धान की रोपाई करा दी। मकान के दो कमरे व टिन शेड लगाकर बिंदो देवी पत्नी मनीष मिश्रा की ओर से उपभोग किया जा रहा है। तहरीर के मुताबिक कुर्कशुदा जमीन को सील कराकर ट्रैक्टर से जोताई नष्ट करा दी गई। कुर्कशुदा जमीन व मकान पर निर्माण दंडनीय अपराध है।

उधर, हंडिया पुलिस ने तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed