{"_id":"5eef925a8ebc3e42b82f35bb","slug":"prayagraj-news-barricading-on-the-way-to-sangam","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग, पुलिस ने श्रद्धालुओं को रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग, पुलिस ने श्रद्धालुओं को रोका
Sun, 21 Jun 2020 11:13 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सूर्यग्रहण पर रविवार को स्नानार्थियों की भीड़ से बचने के लिए पुलिस ने संगम जाने वाले भी रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। इससे ग्रहण स्नान के लिए निकले लोगों को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। इस दौरान हर्षवर्धन चौराहा, दारागंज के अलावा अन्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की पुलिस से किचकिच भी हुई।
विज्ञापन
कोविड-19 के संक्रमण की वजह से सामूहिकता वाले धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों, यात्राओं और भीड़ लगाने पर रोक की वजह से ग्रहण लगने के बाद पुलिस ने संगम जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। इससे हजारों लोग संगम तक नहीं जा सके। बैरहना के अलावा अलोपीबाग, दारागंज सब्जी मंडी, श्मशान घाट की ओर से संगम जाने वाले रास्तों को पुलिस ने देर शाम तक बंद रखा।
विज्ञापन
दशाश्वमेध और नागवासुकि घाटों पर लगी डुबकी
प्रयागराज। संगम का रास्ता बंद होने की वजह से सैकड़ों लोगों ने दशाश्वमेध, नागवासुकि, शिवकुटी के अलावा बलुआ घाट पर डुबकी लगाई। दशाश्वमेध घाट पर स्नान के बाद पुरोहितों की चौकियों पर संकल्प भी दिलाए जाते रहे। इन घाटों पर स्नान के बाद दीपदान और अन्न, वस्त्र का भी दान किया जा रहा था। यहां जरूरतमंदों की टोलियां जगह-जगह बैठी नजर आईं।
विज्ञापन